सांवला रंग और बार-बार रिजेक्शन...10 रिश्ते टूटने पर लड़की ने दे दी जान

मुजफ्फरपुर में 22 साल की युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार गहरे सदमे में है. परिजनों का कहना है कि शादी के लिए बार-बार रिश्ते टूटने से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Advertisement
10 रिश्ते टूटने पर लड़की ने दे दी जान (Photo: representational image) 10 रिश्ते टूटने पर लड़की ने दे दी जान (Photo: representational image)

मणि भूषण शर्मा

  • मुजफ्फरपुर,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:14 PM IST

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसने समाज में रंग-रूप को लेकर बनी धारणाओं पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं. गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव में 22 साल की अंशु कुमारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. परिजनों का कहना है कि शादी के लिए लगातार रिश्ते टूटने से वह लंबे समय से मानसिक तनाव में थी. घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है, जबकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है.

Advertisement

10 से अधिक बार रिजेक्शन

मृतका की पहचान पीतांबर कुमार की पुत्री अंशु कुमारी के रूप में हुई है. परिवार के अनुसार, पिछले करीब तीन साल से उसकी शादी के लिए प्रयास किए जा रहे थे. इस दौरान 10 से अधिक परिवार उसे देखने आए, लेकिन किसी भी जगह रिश्ता तय नहीं हो सका. परिजनों का दावा है कि अंशु को लगता था कि उसके सांवले रंग की वजह से रिश्ते आगे नहीं बढ़ रहे हैं. धीरे-धीरे यह बात उसके मन पर गहरा असर डालने लगी और वह खुद को लेकर हीन भावना महसूस करने लगी थी.

फिर देखने आने वाले थे लड़के वाले

परिवार ने बताया कि बुधवार को भी एक परिवार अंशु को देखने आने वाला था. मंगलवार रात वह बिना खाना खाए अपने कमरे में चली गई. अगले दिन सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को चिंता हुई.  परिजनों ने खिड़की से देखा तो उसका शव पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला. इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया.

Advertisement

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजी गई लाश

घटना की सूचना मिलने पर गायघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसकेएमसीएच) भेज दिया गया.

गायघाट थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दिए जाने वाले आवेदन के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस हर पहलू की पड़ताल कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »