अनंत सिंह की बढ़ी मुश्किलें, वायरल VIDEO में दिखे हथियारों की होगी बैलिस्टिक जांच

बिहार के गोपालगंज में जेडीयू विधायक अनंत सिंह उर्फ छोटे सरकार और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. वायरल वीडियो में हथियार लहराने के आरोपों की एफएसएल और बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी. मीरगंज थाने में अनंत सिंह, भोजपुरी गायक गुंजन सिंह समेत 9 लोगों पर केस दर्ज है.

Advertisement
अनंत सिंह का वायरल वीडियो, जिसको लेकर होगी जांच. (Photo: ITG) अनंत सिंह का वायरल वीडियो, जिसको लेकर होगी जांच. (Photo: ITG)

विकाश कुमार दुबे

  • गोपालगंज,
  • 12 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

बिहार में छोटे सरकार के नाम से मशहूर मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है. गोपालगंज पुलिस ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया है कि वायरल वीडियो में समर्थकों के हाथों में दिख रहे हथियारों की सत्यता के लिए एफएसएल और बैलिस्टिक जांच कराई जाएगी. पुलिस के अनुसार 2 और 3 मई को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शन का वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में प्रतिबंधित हथियार होने की आशंका जताई गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

Advertisement

रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी कार्रवाई
छोटे सरकार यानी अनंत सिंह के स्वागत में समर्थकों के द्वारा हथियार लहराए जाने को लेकर मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह, आयोजक गुडुडु राय समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. 

गोपालगंज पुलिस का कहना है कि एफएसएल और बैलिस्टिक जांच रिपोर्ट के आधार पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी. मामले की गंभीरता को देखते हुए वायरल वीडियो को एफएसएल जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि वीडियो और हथियारों की प्रामाणिकता की पुष्टि हो सके.

गोपालगंज में वायरल हुआ था वीडियो
गोपालगंज के सेमरांव गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में छोटे सरकार यानी अनंत सिंह का मुजरा सुनते हुए और कुछ युवकों द्वारा हथियारों के प्रदर्शन का वीडियो सामने आया था. जिसके बाद एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर मीरगंज थाने में विधायक अनंत सिंह, भोजपुरी स्टार गुंजन सिंह, आयोजक गुड्डू राय समेत 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था.

Advertisement

छोटे सरकार ने दी थी सफाई
अपने ऊपर एफआईआर दर्ज होने को लेकर अनंत सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए इसे पूरी तरह से गलत ठहराया था. उन्होंने कहा था कि उनकी तरफ से किसी भी तरह से कानून का कोई उल्लंघन नहीं किया गया और ना ही कोई गलत काम किया गया है. अनंत सिंह ने कहा था कि जब वह वहां पहुंचे थे उस समय कोई व्यक्ति राइफल लेकर नाच-गा रहा था.

इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है. अनंत सिंह ने कहा कि उन्होंने कोई नियम कानून नहीं तोड़ा है. इसके आगे उन्होंने कहा कि अगर कहीं जाने को लेकर कोई नियम कानून है तो स्थानीय एसपी की जिम्मेदारी है कि साफ आदेश जारी करें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement