नागरिकता संशोधत कानून के खिलाफ देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन हुए. प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया है. कई जगहों पर लोगों ने हिंसक विरोध प्रदर्शन किया. इस बीच केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगड़ी ने प्रदर्शनकारियों को लेकर विवादित बयान दिया है.
Union Min of State of Railways, Suresh Angadi speaks on damage to properties. Says "...I strictly warn concerned dist admn&railway authorities, if anybody destroys public property, including railway, I direct as a Minister, shoot them at sight..."
— ANI (@ANI)
उन्होंने सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले प्रदर्शनकारियों पर कहा है कि मैंने सभी जिला प्रशासन और अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं. अगर कोई सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाता है, जिसमें रेलवे भी शामिल है, एक मंत्री के तौर मैंने आदेश दिया है कि ऐसे लोगों को देखते ही गोली मार दें.
सुप्रिया सुले ने जताया ऐतराज
इस बयान पर नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि एक मंत्री कैसे कह सकता है कि उसने देखते ही गोली मारने का आदेश दिया है. यह बयान बेहद घृणित है. हम एक लोकतांत्रिक देश में रहते हैं, किसी तानाशाही में नहीं. इस बयान की निंदा सभी केंद्रीय सरकारों को करनी चाहिए.
पहले भी दे चुके हैं बयान
सुरेश अंगड़ी इससे पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं. सुरेश अंगड़ी ने में सुस्ती को लेकर कहा कि ट्रेन और एयरपोर्ट फुल हैं, लोगों की शादियां हो रही हैं, इससे साफ पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था अच्छा कर रही है.
सुरेश अंगड़ी ने कहा कि अर्थव्यवस्था हर तीन साल बाद सुस्त होती है और फिर से यह रफ्तार पकड़ लेती है. भारतीय अर्थव्यवस्था भी बहुत जल्द रफ्तार पकड़ेगी. अंगड़ी ने आगे कहा कि कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि बिगाड़ना चाहते हैं, इसलिए वे इस तरह की बातें कर रहे हैं.