फूलपुर उत्तर प्रदेश विधानसभा का एक निर्वाचन क्षेत्र है. यह प्रयागराज जिले के का हिस्सा है, जो पूरे शहर को कवर करता है. फूलपुर निर्वाचन क्षेत्र में 20 नवंबर 2024 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
फूलपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पांच विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. 2008 से, यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से 256 नंबर पर है.
2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी के प्रवीण सिंह पटेल को 103,557 वोट मिले (जीते)
सपा के मोहम्मद मुजतबा सिद्दीकी को 100,825 वोट मिले
बसपा के राम टोलन यादव को 33,036 वोट मिले थे.
Mohd.mujataba Siddiqui
SP
Ram Taulan Yadav
BSP
Siddhanath Maurya
INC
Nota
NOTA
Dr.ashok Mauryappi(d)
PPI(D)
Mridula Singh
JANADIP
Hari Lal Sahu
IND
Vimal Kumar Gupta
IND
Shyam Sundar Pal
RSPS
Bhanu Pratap Singh
IND
Salik Ram
BKgP
Ram Surat
AAP
Rakesh Kumar
LoJP
Sandeep Kumar
BVbP
Tahseen Ahmad
ABhSP
उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव है, लेकिन कांग्रेस ने अपनी तैयारी अभी से शुरू कर दी है. राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर है तो कांग्रेस उत्तर प्रदेश में इन दिनों संभावित उम्मीदवारों की तलाश शुरू कर दी है. इतना ही नहीं कांग्रेस का फोकस दलित-मुस्लिम और ब्राह्मण बहुल सीटों पर है.
सपा प्रवक्ता राजकुमार भाटी का ब्राह्मण समाज पर दिया गया बयान अखिलेश याजव के मिशन-2027 के लिए सियासी टेंशन का सबब बनता जा रहा था. ऐसे में अखिलेश यादव ने राजकुमार भाटी को हिदायत देकर बड़ा सियासी संदेश दिया है. इससे साफ है कि वो किसी भी तरह का कोई जोखिम उठाने के मूड में नहीं हैं.
लोकसभा में विपक्ष के नेता और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 19 मई से अपने संसदीय क्षेत्र और अमेठी के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वे कई जनसभाओं, महिला संवाद और सांगठनिक बैठकों में हिस्सा लेकर कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार 10 मई को हुआ, जिसमें 6 नए मंत्री और दो राज्यमंत्रियों का प्रमोशन कर स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाए गए हैं. कैबिनेट विस्तार के पांच दिन गुजर जाने के बाद भी नए मंत्रियों को विभाग नहीं सौंपे गए हैं, लेकिन सीएम योगी की केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद सस्पेंस खत्म हो सकता है?
उत्तर प्रदेश के योगी मंत्रिमंडल में सपा के बागी विधायक मनोज पांडेय को मंत्री बनाकर शामिल कर लिया गया है, जो रायबरेली से आते हैं. इस तरह बीजेपी का 'रायबरेली प्लान' पूरी तरह से 'आउटसोर्सिंग' पर टिका है. कांग्रेस और सपा से स्थानीय चेहरों को मिलाकर गांधी परिवार के अंतिम किले पर भगवा फहराने की रणनीति है.
Uttar Pradesh Bypoll Election Results 2024 Live Updates: प्रयागराज की फूलपुर सीट बीजेपी के पास थी. यहां से प्रवीण पटेल के सांसद चुने जाने के बाद ये सीट खाली हुई. उसके बाद बीजेपी ने यहां से दीपक पटेल को उतारा तो सपा ने मुस्तफा सिद्दीकी को टिकट दिया था. इसके अलावा बीएसपी के जितेंद्र कुमार सिंह भी मैदान में थे.
यूपी उपचुनाव में फूलपुर सीट पर काउंटिंग के दौरान हंगामे की खबर सामने आई है. बीजेपी के उम्मीदवार दीपक पटेल और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार मुस्तफा सिद्दीकी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए, जिसके चलते थोड़ी देर के लिए काउंटिंग भी रोकनी पड़ी. अधिक जानने के लिए देखें वीडियो.
फूलपुर विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव का माहौल गर्म है. यह वीआइपी सीट है क्योंकि देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसी संसदीय क्षेत्र से तीन बार जीत कर प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभाला था. बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच जोरदार जंग चल रही है. बीजेपी के प्रत्याशी दीपक पटेल और समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद मुस्तफा सिद्दीकी के बीच कड़ी टक्कर है.
समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज के सांसद अखिलेश यादव ने फूलपुर में बीजेपी पर तीखा हमला बोला. अखिलेश ने कहा कि अधिकारी भी अंदर ही अंदर साथ दे रहे हैं, क्योंकि वह जानते हैं कि ये सरकार चलने वाली नहीं है.
फूलपुर सीट पर समाजवादी पार्टी (सपा) और बीजेपी के बीच मुकाबला है. लेकिन बीते दिन सपा की विधायक पूजा पाल फूलपुर में अपनी पार्टी के बजाय बीजेपी प्रत्याशी के लिए वोट मांगती नजर आईं. उनके इस कदम से क्षेत्र की सियासत गरमा गई है.