खैर उत्तर प्रदेश विधानसभा के 403 निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है. यह अलीगढ़ जिले का एक हिस्सा है और अलीगढ़ लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के पांच विधानसभा क्षेत्रों में से एक है. खैर निर्वाचन क्षेत्र में 20 नवंबर 2024 को उपचुनाव के लिए वोटिंग होगी और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किया जाएगा.
इस विधानसभा क्षेत्र में पहला चुनाव 1951 में DPACO (1951) पारित होने के बाद हुआ था. 2008 में संसदीय और विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन आदेश पारित होने के बाद इसे निर्वाचन क्षेत्र संख्या 71 दी गई.
2022 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव परिणाम
बीजेपी के अनूप प्रधान को 139,643 वोट मिले (जीते)
बसपा के चारू कैन को 65,302 वोट मिले
रालोद के भगवती प्रसाद को 41,644 वोट मिले थे.
Charu Kain Kain
BSP
Bhagwati Prasad
RLD
Monika
INC
Nota
NOTA
Mulchand
IND
Jagdish Prasad
IND
Mohneesh Pratap Singh
AAP
उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सियासी बिसात बिछाई जाने लगी है. सपा और कांग्रेस का गठबंधन होने के बाद भी कांग्रेस दलित नेता चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के साथ हाथ मिलाने का सियासी तानाबाना बुन रही है. इसे कांग्रेस की प्रेशर पॉलिटिक्स का दांव भी माना जा रहा?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अलग ही राह पर अपनी तैयारी कर रही है. कांग्रेस एक तरफ ए ग्रेड की 170 सीटों को चिन्हित कर लिया है तो दूसरी तरफ असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के साथ नया गठबंधन बनाने की स्क्रिप्ट लिख रहे हैं.
मुस्लिम मतों के सहारे असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश की राजनीति में अपनी जगह तलाश रहे हैं. इस कड़ी में ओवैसी ने रविवार को बहराइच से 2027 का चुनावी बिगुल फूंका, लेकिन पार्टी के सबसे मुखर आवाज सैयद आसिम वकार नजर नहीं आए. इसके चलते कई सवाल खड़े होने लगे हैं?
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी के बीच आजाद समाज पार्टी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद 13 से 18 जून तक लखनऊ में संभावित प्रत्याशियों का इंटरव्यू लेंगे. इस चयन प्रक्रिया में दावेदारों की जमीनी पकड़ और संगठन की रिपोर्ट को अहम माना जाएगा. पार्टी यूपी में बड़ी संख्या में सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी में है.
यूपी में असदुद्दीन ओवैसी दलित-मुस्लिम गठजोड़ के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं. समाजवादी पार्टी पीडीए फॉर्मूले के साथ तो कांग्रेस का ओबीसी पर ज्यादा जोर है. मायावती के गठबंधन से इनकार कर देने के बावजूद ओवैसी की उम्मीद टूटी नहीं है - लेकिन क्या बिहार जैसी कामयाबी मिल पाएगी?
उत्तर प्रदेश में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ने 200 सीटों पर चुनाव लडने की तैयारी शुरू कर दी है...बडा दावा AIMIM की ओर से किया जा रहा है कि पश्चिमी यूपी और अवध के कुछ इलाकों में पार्टी उम्मीदवार उतारने की तैयारी कर चुकी है और बहराइच से असदुद्दीन ओवैसी अपना चुनावी शंखनाद करने वाले हैं.
खैर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं. पहले यह सीट बीजेपी के पास थी और अनूप वाल्मीकि योगी सरकार में मंत्री के रूप में सेवा दे चुके हैं. अब बीजेपी प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर, सपा की चारू कैन और बीएसपी के पहल सिंह मैदान में हैं. सुरेंद्र ने जीत दर्ज कर विशेष बातचीत की. देखें...
अलीगढ़ की खैर सीट पर हुए उपचुनाव में BJP प्रत्याशी सुरेंद्र दिलेर ने 38393 वोटों के अंतर से बड़ी जीत हासिल की है. उन्होंने सपा प्रत्याशी चारु केन को शिकस्त दी है. चारु केन को उपचुनाव में कुल 61788 वोट मिले जबकि सुरेंद्र दिलेर को 100181 मत मिले हैं. वहीं तीसरे नंबर पर रहे बीएसपी उम्मीदवार पहल सिंह को 13365 वोट हासिल हुए हैं.
यूपी की जिन नौ सीटों के लिए उपचुनाव हो रहे हैं, उनमें से सात सीटों पर बसपा तीसरे और एक सीट पर दूसरे नंबर पर रही थी. जानिए वो सीटें कौन सी हैं और कहां-कहां बसपा इस बार मुकाबले को त्रिकोणीय बना रही है.
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी नेताओं को लेकरल विवादित बयान दिया है. दरअसल, सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल अलीगढ़ के खैर विधानसभा सीट पर प्रचार के लिए पहुंचे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के पदाधिकारी और नेता आतंकवादी है.