सिर्फ दो दिन और फिर भारत नहीं आएगा रूसी तेल? रिफाइनरियों की बढ़ी चिंता

अमेरिका की रूसी तेल पर दी गई छूट 16 मई को समाप्त होने वाली है, जिससे भारत की तेल रिफाइनरियों की चिंता बढ़ गई है. ईरान युद्ध के कारण वैश्विक तेल बाजार प्रभावित है और फारस की खाड़ी से तेल आपूर्ति में बाधा आई है. इन हालातों में रूसी तेल ने भारतीय बाजार को संभाले रखा है.

Advertisement
रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म होने वाली है (File Photo) रूसी तेल पर अमेरिका की छूट खत्म होने वाली है (File Photo)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 14 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:11 PM IST

रूसी तेल पर अमेरिका की तरफ से प्रतिबंधों में दी गई छूट 16 मई को समाप्त होने वाली है. अगर इस वीकेंड के बाद अमेरिका इस छूट को आगे नहीं बढ़ाता है, तो भारतीय तेल रिफाइनरियों को रूस से कच्चे तेल का आयात कम करना पड़ सकता है. ईरान युद्ध के असर से जूझ रहे भारतीय रिफाइनरियां इस स्थिति को लेकर परेशान हैं.

Advertisement

भारतीय रिफाइनरियों की स्थिति से परिचित लोगों के मुताबिक, अमेरिका ने अब तक यह साफ नहीं किया है कि 16 मई के बाद भारत समेत कुछ देशों को रूसी तेल खरीदने की इजाजत देने वाली छूट बढ़ाई जाएगी या नहीं.
 
अगर यह छूट आगे नहीं बढ़ाई जाती है, तो भारतीय रिफाइनरियों को दूसरे देशों से महंगे तेल कार्गो खरीदने पड़ सकते हैं. सूत्रों ने ब्लूमबर्ग से बात करते हुए कहा कि इससे भारत की तेल खरीद लागत बढ़ सकती है.

रूसी तेल आयात रुकने से भारत की मुश्किलें बढ़ेंगी

केप्लर के आंकड़ों के अनुसार, मई महीने में अब तक भारत का रूसी तेल आयात रिकॉर्ड 23 लाख बैरल प्रतिदिन तक पहुंच गया है, क्योंकि मौजूदा छूट के तहत पहले से लोड किए गए रूसी तेल के कार्गो भारत पहुंचे. हालांकि, अगर रूस से नए जहाज भारत की ओर आते नहीं दिखे, तो पूरे महीने का औसत आयात घटकर 19 लाख बैरल प्रतिदिन तक आ सकता है.

Advertisement

ईरान युद्ध ने वैश्विक तेल बाजार को बुरी तरह प्रभावित किया है. फारस की खाड़ी से भारत जैसे बड़े खरीदार देशों को होने वाली तेल आपूर्ति गंभीर रूप से प्रभावित हुई है. भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा कच्चा तेल आयातक देश है.

तेल की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित करने की कोशिशों के तहत अमेरिका ने 5 मार्च को भारत के लिए विशेष छूट जारी की थी. इस छूट के बाद भारत की रिफाइनरियों ने समंदर में मौजूद रूसी तेल कार्गो खरीदा. इसके एक सप्ताह बाद अमेरिका ने इस राहत को वैश्विक स्तर पर लागू कर दिया था. बाद में इसकी अवधि बढ़ाई गई और अब यह 16 मई को समाप्त होने वाली है.

भारत की रिफाइनरियों ने अभी से शुरू कर दी तैयारी

इस डेडलाइन से पहले भारत की दो सबसे बड़ी सरकारी रिफाइनरियों, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) और भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने इस सप्ताह पश्चिम अफ्रीका और अमेरिका से कच्चे तेल की खरीद की है. ट्रेडर्स के मुताबिक, ये ऐसे ‘प्रॉम्प्ट कार्गो’ हैं जिन्हें इसी महीने जल्द लोड किया जाएगा.

इसके अलावा, BPCL ने फारस की खाड़ी पर अपनी निर्भरता कम करने के लिए अजरबैजान और अफ्रीकी देशों से तेल सप्लाई को लेकर डील की कोशिशों शुरू कर दी हैं.

Advertisement

28 फरवरी को ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल की जंग शुरू हुई थी जिसके जवाब में ईरान ने ऊर्जा सप्लाई के लिए अहम समुद्री रास्ते होर्मुज स्ट्रेट को लगभग बंद कर दिया. इसकी वजह से होर्मुज के जरिए खाड़ी देशों से तेल और गैस सप्लाई लगभग ठप हो गई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement