'आप साउथ एशिया के सेवियर हैं, आप जैसा कोई नहीं...', शहबाज शरीफ ने फिर ट्रंप को लगाया मक्खन

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत से युद्ध रुकवाने वाले दावों को सही ठहराया है. शरीफ ने ट्रंप को मक्खन लगाते हुए कहा है कि आप सही मायनों में साउथ एशिया के रक्षक हैं.

Advertisement
गाजा पीस बोर्ड की बैठक के मंच का उपयोग शहबाज ने ट्रंप को मक्खन लगाने के लिए किया  (File Photo: PTI) गाजा पीस बोर्ड की बैठक के मंच का उपयोग शहबाज ने ट्रंप को मक्खन लगाने के लिए किया (File Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 20 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 8:49 AM IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहल पर युद्ध से तबाह गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण के लिए गठित बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक गुरुवार को हुई. वॉशिंगटन डीसी के डोनाल्ड जे ट्रंप इंस्टीट्यूट ऑफ पीस में आयोजित पहली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ भी शामिल हुए. शहबाज शरीफ ने इस बैठक में भी अमेरिकी राष्ट्रपति को मक्खन लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी.

Advertisement

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने गाजा पट्टी के पुनर्निर्माण को लेकर हुई इस बैठक का उपयोग मक्खनबाजी के लिए किया. उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को साउथ एशिया का सेवियर बताया और यह तक कह दिया कि आप जैसा कोई नहीं है. ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस की पहली बैठक में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप शांति दूत हैं.

उन्होंने कहा कि सही मायनों में ट्रंप साउथ एशिया के सच्चे रक्षक हैं, साउथ एशिया का उद्धार करने वाले हैं. शहबाज शरीफ ने भारत के साथ युद्ध जैसे हालात के समय ट्रंप की भूमिका की तारीफ की और युद्ध रुकवाने के उनके दावों को भी सही ठहराया. उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने क्षेत्र में शांति के लिए काम किया था.

यह भी पढ़ें: ऊंट के मुंह में जीरा! गाजा को आबाद करने के लिए डोनाल्ड ट्रंप ने जोड़े सात अरब डॉलर, समझें- नाकाफी क्यों

Advertisement

पाकिस्तानी पीएम के बयान के बाद भारत से जुड़े युद्धविराम को लेकर ट्रंप के दावों पर फिर से चर्चा तेज हो गई है. गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति की पहल पर गठित इस बोर्ड ऑफ पीस में पाकिस्तान समेत 27 देश शामिल हैं. अर्जेंटीना, अजरबैजान, सऊदी अरब, यूएई और इजरायल भी इस बोर्ड में हैं, लेकिन फिलिस्तीन इसका अंग नहीं है.

यह भी पढ़ें: क्या ट्रंप अपनी जेब से देंगे 91000 करोड़ का फंड? 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए किया ऐलान लेकिन...

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने इसमें शामिल होने के लिए भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी न्योता दिया था. बोर्ड की पहली बैठक में भारत ऑब्जर्वर के तौर पर शामिल हुआ. भारत की ओर से वाशिंगटन डीसी में भारतीय दूतावास की 'चार्ज डी अफेयर्स' नमग्या खम्पा ने प्रतिनिधित्व किया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement