पाकिस्तान को दुनिया के उन टॉप 10 देशों में शामिल किया गया है, जो गंभीर भुखमरी का सामना कर रहे हैं. 'खाद्य संकट पर 2026 की वैश्विक रिपोर्ट' में इसे अफगानिस्तान, नाइजीरिया और यमन जैसे देशों के साथ, खाद्य असुरक्षा के प्रमुख केंद्रों में से एक के रूप में रखा गया है. शुक्रवार को जारी UN की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान उन 10 कमज़ोर देशों में से एक बना हुआ है, जहां दुनिया भर में खाने की गंभीर कमी सबसे ज़्यादा है. क्लाइमेट में आ रहे भारी बदलाव और लगातार बनी आर्थिक चुनौतियां देश पर दबाव डाल रही हैं.
'2026 ग्लोबल रिपोर्ट ऑन फ़ूड क्राइसिस' में पाकिस्तान को अफ़गानिस्तान, बांग्लादेश, डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ द कांगो, म्यांमार, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, सूडान, सीरिया और यमन के साथ-साथ गंभीर भुखमरी के मुख्य केंद्रों में से एक बताया गया है.
रिपोर्ट के मुताबिक, 2025 में पाकिस्तान दुनिया के 10 सबसे बड़े खाद्य संकट वाले देशों में से एक था, जहां करीब 1.1 करोड़ लोग खाने की गंभीर कमी का सामना कर रहे थे.
जिंदगी के वजूद पर खतरा!
पाकिस्तान में प्रभावित लोगों में से 9.3 मिलियन लोगों को संकट की स्थिति में और 1.7 गंभीर खाद्य असुरक्षा तब उत्पन्न होती है, जब भोजन तक पहुंच इतनी सीमित हो जाती है कि वह जिंदगी के अस्तित्व के लिए ही खतरा बन जाती है.
यह रिपोर्ट पाकिस्तान में खाद्य असुरक्षा के लगातार बने रहने के पीछे मौसम में बड़े स्तर पर बदलाव को एक मुख्य कारण बताती है. इसमें विशेष रूप से भारी बारिश और बाढ़ का ज़िक्र किया गया है, जिसके कारण कुछ इलाकों में फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. रिपोर्ट में कहा गया है, “साल 2025 में दुनिया भर में भीषण बाढ़ दर्ज की गई, जिससे लोगों की आजीविका और खाद्य सुरक्षा पर बुरा असर पड़ा. पाकिस्तान में भारी मानसूनी बारिश और अचानक आई बाढ़ ने 60 लाख से ज़्यादा लोगों को प्रभावित किया, जिससे खेती की ज़मीन और बुनियादी ढांचा पूरी तरह तबाह हो गया."
यह भी पढ़ें: ईरान ने अमेरिका को बताई अपनी 'रेड लाइन्स', पाकिस्तान के जरिए ट्रंप को भेजा ये मैसेज
हालिया रिपोर्ट के पोषण संबंधी विश्लेषण में भी पाकिस्तान का ज़िक्र है, जिसमें बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा और सिंध को चिंताजनक क्षेत्रों के तौर पर शामिल किया गया है.
ग्लोबल लेवल संघर्ष, सूखा और मानवीय सहायता में कमी की वजह से इस साल भूख का स्तर गंभीर बना रहने की आशंका है और 2026 के लिए निराशाजनक सिनेरियो बताया गया है.
aajtak.in