पॉप सेंसेशन केटी पैरी को डेट कर रहे जस्टिन ट्रूडो? कनाडा के रेस्तरां में सीक्रेट डिनर की तस्वीरों ने चौंकाया

कनाडा के मॉन्ट्रियल में बीती रात एक रेस्तरां में जस्टिन ट्रूडो और केटी पैरी को एक साथ डिनर करते देखा गया. ट्रूडो और पैरी के इस सीक्रेट डिनर से दोनों के डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Advertisement
जस्टिन ट्रूडो और केटी पैरी का सीक्रेट डिनर (Photo: TMZ) जस्टिन ट्रूडो और केटी पैरी का सीक्रेट डिनर (Photo: TMZ)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 30 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

कनाडा के पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और ग्लोबल पॉप सेंसेशन केटी पैरी को एक साथ डिनर का लुत्फ उठाते देखा गया है. कनाडा के एक रेस्तरां में दोनों के साथ डिनर करते और खिलखिलाकर बातें करती तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

कनाडा के मॉन्ट्रियल में बीती रात एक रेस्तरां में दोनों को एक साथ डिनर करते देखा गया. ट्रूडो और पैरी के इस सीक्रेट डिनर से दोनों के डेटिंग की अटकलें लगाई जा रही हैं.

Advertisement

इस रेस्तरां में मौजूद लगों का कहनाहै कि दोनों एक दूसरे के साथ बहुत कंफर्टेबल थे. दोनों को कॉकटेल और एपेटाइजर और लॉबस्टर का लुत्फ उठाते देखा गया. केटी पैरी, ट्रूडो की कंपनी को काफी एन्जॉय कर रही थीं.

कड़ी सिक्योरिटी के बीच पहुंचे थे रेस्तरां

केटी और ट्रूडो जिस रेस्तरां में डिनर कर रहे थे. उसके बाहर ही सिक्योरिटी टीम मौजूद थी. डिनर करने के बाद दोनों रेस्तरां के किचन में भी गए और बेहतरीन खाने के लिए स्टाफ को शुक्रिया कहा.

बता दें कि केटी पैरी अपनी नई एल्बम को लेकर कनाडा में हैं. वह ओटावा में जल्द परफॉर्म भी करने वाली हैं. वहीं, जनवरी 2025 में प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद से ही ट्रूो काफी लो-प्रोफाइल रहे हैं. वह 18 साल की शादी के बाद 2023 में पत्नी सोफी से अलग हो गए थे.

Advertisement

कैटी पेरी ने भी इस साल की शुरुआत में एक्टर ओरलैंडो ब्लूम से रिश्ता तोड़ लिया था. दोनों की एक बेटी भी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »