इजरायल-अमेरिकी हमलों ने ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत हो गई. इसके बाद से ईरान ने भी इजरायल और अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमले तेज कर दिए. अब खबर है कि खामेनेई की मौत का बदला लेने के लिए ईरान और उसके समर्थक गुट अमेरिका पर जवाबी हमला कर सकते हैं.
अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान और उसके सहयोगी गुट अमेरिका को निशाना बना सकते हैं. हालांकि, रिपोर्ट में किसी बड़े हमले की संभावना कम जताई गई है, लेकिन छोटे और लक्षित हमलों का खतरा बना हुआ है.
खुफिया रिपोर्ट में कहा गया है कि ईरान से जुड़े 'हैकर्स' अमेरिकी नेटवर्क पर साइबर अटैक कर सकते हैं. ये हमले वेबसाइटों को खराब करने या सर्वर डाउन करने जैसे हो सकते हैं. होमलैंड सिक्योरिटी सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया है कि वो संघीय जांच एजेंसियों के साथ मिलकर हर खतरे पर नजर रख रहे हैं.
अमेरिकी सैन्य बेस पर ईरान का हमला जारी
ईरान मिडिल-ईस्ट में अमेरिकी ठिकानों और सहयोगियों पर हमले जारी रख सकता है. इसके साथ ही ईरान वहां होने वाले किसी भी आंतरिक विरोध प्रदर्शन के लिए अमेरिकी अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराएगा. सोमवार को जब इजरायल ने लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर हमला किया, तो तनाव और गहरा गया. ईरान ने उन खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागना जारी रखा है जहां अमेरिकी सैन्य बेस मौजूद हैं.
यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले का जारी किया सैटेलाइट वीडियो
टेक्सास में दो की मौत
मिडिल-ईस्ट में चल रहे इस संघर्म के बीच अमेरिका के टेक्सास (ऑस्टिन) के एक बार में रविवार को गोलीबारी हुई, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है. जांच अधिकारियों को हमलावर की जो फोटो मिली है, उसमें उसने ईरान के झंडे वाली शर्ट पहनी थी जिस पर 'IRAN' लिखा था. उसकी स्वेटशर्ट पर "Property of Allah" लिखा था. इस मामले में ईरान का हाथ है या नहीं, अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.
aajtak.in