60 मिनट का 'वॉर प्लान'... पुतिन और ट्रंप के बीच फोन पर क्या बातें हुईं?

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच लगभग एक घंटे तक फोन पर बातचीत हुई. इस दौरान ईरान युद्ध, यूक्रेन संकट और वैश्विक तेल बाजार जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई. दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष विराम और ईरान संघर्ष के समाधान पर जोर दिया.

Advertisement
ईरान युद्ध पर पुतिन ने ट्रंप को अपनी राय दी. (Photo: ITGD) ईरान युद्ध पर पुतिन ने ट्रंप को अपनी राय दी. (Photo: ITGD)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:29 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से सोमवार (9 मार्च) को फोन पर बात की. लगभग एक घंटे तक चली इस बातचीत में ईरान युद्ध, यूक्रेन संकट और वैश्विक तेल बाजार जैसे बेहद अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई.

ट्रंप ने पुतिन के साथ 'बहुत अच्छी बातचीत' का दावा किया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच बहुत गहरी दुश्मनी है. ऐसे में सुलह करने में असमर्थ दिखते हैं. ट्रंप ने आगे बताया कि इस मामले पर उनके और पुतिन के सकारात्मक बातचीत हुई.

Advertisement

क्रेमलिन के विदेश नीति सहायक यूरी उशाकोव ने पुतिन और ट्रंप के बीच हुई एक घंटे की बातचीत का पूरा ब्योरा दिया. उन्होंने बताया कि पुतिन ने ईरान युद्ध खत्म करने के लिए ट्रंप के सामने अपने विचार रखें. पुतिन ने ये प्रस्ताव खाड़ी देशों के नेताओं और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन के साथ अपनी हालिया बातचीत के आधार पर तैयार किए.

ईरान संघर्ष और यूक्रेन विवाद पर चर्चा

उशाकोव ने ट्रंप और पुतिन के बीच हुई बातचीत को सार्थक बताते हुए कहा, 'पुतिन ने मौजूदा अंतरराष्ट्रीय स्थिति से जुड़े कई बेहद अहम मुद्दों पर चर्चा की. ईरान संघर्ष और यूक्रेन विवाद के समाधान के लिए अमेरिका की भागीदारी वाली त्रिपक्षीय वार्ता पर जोर दिया गया.'

यूक्रेन में संघर्ष विराम की उम्मीद

ईरान के अलावा, दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन के मुद्दे पर भी गंभीर चर्चा हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन में जल्द से जल्द 'सीजफायर' को लेकर बात की. क्रेमलिन ने ट्रंप और उनकी टीम की मध्यस्थता प्रयासों की तारीफ भी की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पुतिन ने मोजतबा खामेनेई को दी बधाई, दिया समर्थन का भरोसा

उशाकोव ने कहा, 'राष्ट्रपति ट्रंप ने एक बार फिर यूक्रेन में संघर्ष के जल्द से जल्द सीजफायर और दीर्घकालिक समाधान की दिशा में आगे बढ़ने में दिलचस्पी दिखाई. हमारी तरफ से, ट्रंप और उनकी टीम की तरफ से किए गए मध्यस्थता के कोशिशों का सकारात्मक आकलन किया गया.'

वेनेजुएला और वैश्विक तेल बाजार

दोनों राष्ट्रपतियों ने वेनेजुएला के मुद्दे पर भी बात की. उशाकोव ने बताया कि ट्रंप और पुतिन ने वैश्विक तेल बाजार की हालत को लेकर चर्चा की.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement