कोलकाता में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन गोदाम गिरा, कई लोग मलबे में फंसे

पश्चिम कोलकाता के तारातला इलाके में बुधवार को एक निर्माणाधीन गोदाम की छत अचानक भरभराकर गिर गई. इस दर्दनाक हादसे के बाद मलबे में कई श्रमिकों के फंसे होने की आशंका है, जिसके लिए प्रशासन द्वारा बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

Advertisement
कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा. (photo: ITG) कोलकाता में निर्माणाधीन गोदाम ढहा. (photo: ITG)

अनिर्बन सिन्हा रॉय

  • कोलकाता,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:36 PM IST

पश्चिम कोलकाता के तारातला थाना क्षेत्र में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित एक निर्माणाधीन गोदाम की छत बुधवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक ढह गई, जिसमें वहां काम कर रहे कई मजदूरों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. कोलकाता पुलिस के अधिकारियों, आपदा प्रबंधन समूह (DMG), नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) और दमकल विभाग की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया, जिसके तहत अब तक चार लोगों को मलबे से सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है.

Advertisement

मौके पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक, तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर एक गोदाम का निर्माण कार्य चल रहा था. बुधवार दोपहर के समय जब मजदूर वहां रोज की तरह काम कर रहे थे, तभी अचानक छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर गिर गया। मलबे के भारी होने के कारण वहां चीख-पुकार मच गई.

उन्होंने कहा, 'घटना के वक्त कुछ लोग साइट पर काम कर रहे थे. हमें आशंका है कि मलबे के नीचे काफी लोग फंसे हो सकते हैं.'

कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अब तक चार लोगों को बचाया जा चुका है. पुलिस ने बताया कि मौके पर कोलकाता पुलिस, डिजास्टर मैनेजमेंट ग्रुप, सिविल डिफेंस, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेस की टीमें लगातार बचाव कार्य में जुटी हुई हैं. भारतीय सेना के जवान भी राहत कार्य में सहयोग कर रहे हैं. भारी-भरकम क्रेन और अन्य मशीनरी की मदद से गिरे हुए लोहे के बीम्स और मलबे को हटाया जा रहा है, जबकि गिरी हुई लोहे की बीम को हटाने के लिए क्रेन और भारी सामान उठाने वाली मशीनरी तैनात की गई थी.

Advertisement

आपातकालीन नंबर जारी

इस भीषण हादसे के बाद राज्य सरकार पूरी तरह अलर्ट पर है. आपदा प्रबंधन समूह ने राहत कार्यों की निगरानी और पीड़ितों की मदद के लिए राज्य सचिवालय में विशेष कंट्रोल रूम नंबर जारी किए हैं. नागरिक आपातकालीन स्थिति में 1070, 8697981070, और 033-22143526 / 22535185 पर संपर्क कर सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »