अयोध्या के राम मंदिर में चढावे की चोरी के जिस मामले पर आज रामभक्तों का आक्रोश उबल रहा है, क्या उस चोरी की भनक श्रीरामजन्म भूमि ट्रस्ट को थी? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं कि आरोपियों में से एक के घर पुलिस ने 5 जून को ही छापेमारी कर ली थी, इस मामले में पुलिस को घर से कैश भी मिले. इसलिए अब सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रस्ट ने जानते-बूझते समझते इस पूरे मामले को दबाने की कोशिश की?