'साहब, मेरी पत्नी बार-बार घर से भाग जाती है', परेशान पति ने SP से लगाई न्याय की गुहार

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक युवक अपनी पत्नी के बार-बार घर छोड़कर चले जाने से परेशान होकर एसपी कार्यालय पहुंच गया. उसने पुलिस से पत्नी को खोजकर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की. युवक का कहना है कि पत्नी बार-बार घर से चली जाती है और विरोध करने पर धमकियां देती है.

Advertisement
एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा युवक. (Photo: Representational ) एसपी ऑफिस में शिकायत लेकर पहुंचा युवक. (Photo: Representational )

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 21 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:28 AM IST

यूपी के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जिसे सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरानी में पड़ गए. दरअसल यहां एक व्यक्ति एसपी ऑफिस पहुंच पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बोला कि साहब मेरी पत्नी बार-बार मेरे घर से भाग जाती है, मैं बहुत परेशान हूं. पत्नी घर की मर्यादा तोड़ दे रही है, अबकी बार उसे पकड़कर कानूनी कार्रवाई करिए.

Advertisement

एसपी ने युवक की समस्या को गंभीरता से सुना और उसे कार्रवाई का भरोसा देकर पूरे मामले की जानकारी ली. इसके बाद उन्होंने तत्काल थाना प्रभारी को जांच कर विधिक कार्रवाई के आदेश दिए. मामला शहर कोतवाली क्षेत्र का है. जहां का रहने वाला एक युवक जो अपनी पत्नी से इतना परेशान हो गया कि वो लिखित शिकायत लेकर एसपी के पास पहुंच गया. 

दोनों ने की थी लव मैरिज
पीड़ित पति ने पुलिस को बताया कि उसने बीते कुछ सालों पहले शादी की थी, उसके एक दुधमुंही बच्ची भी है. उसकी बीबी बार- बार मेरे घर यानी ससुराल से कहीं भाग जाती है. मना करने पर तरह- तरह की धमकियां देती है. घर परिवार की मर्यादा का ध्यान नहीं रखती, हर बार समाज में उसकी वजह से परिवार का नाम बदनाम और हमारा सिर नीचा होता है. 

Advertisement

युवक की ऐसी शिकायत सुन मौजूद पुलिस अधिकारी हैरानी में पड़ गए और हंसी रोक नहीं पाए. पुलिस अधिकारियों ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया और एसपी ने थाना प्रभारी को तत्काल एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं. वहीं पुलिस के मुताबिक युवक ने महिला से दो साल पहले लव मैरिज की थी. दोनों फेसबुक के जरिये एक दूसरे के संपर्क में आये थे.

पिता के साथ शिकायत लेकर पहुंचा था युवक
दोनों अगल-बगल के गांव के रहने वाले हैं. फिलहाल पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुटे हैं. बांदा के SP पलाश बंसल ने बताया कि शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला एक युवक अपने पिता के साथ शिकायत लेकर आया था, उसका कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार घर से लापता हो जाती है. शिकायती पत्र का संज्ञान लेकर तत्काल थाना प्रभारी को जांच के आदेश दिए गए हैं, हमारी टीम दोनों पक्षों से मामले में पूछताछ कर रही हैं. जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के अनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »