चलती ऑटो से छात्रा कों खींचा...सिर पर आई गंभीर चोट, मोबाइल छीनना चाहते थे बदमाश

कीर्ति ने खुद को बदमाशों से बचाने की कोशिश की. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे चलते ऑटो से बाहर खींच लिया. कीर्ति सिर के बल सड़क पर आ गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई. बदमाश मौके से भाग निकले. कीर्ति को उसकी सहेली अस्पताल लेकर पहुंची और कीर्ति के परिवार को घटना की जानकारी दी.

Advertisement
घायल छात्रा कीर्ति सिंह (Photo Aajtak). घायल छात्रा कीर्ति सिंह (Photo Aajtak).

मयंक गौड़

  • गाजियाबाद,
  • 28 अक्टूबर 2023,
  • अपडेटेड 10:04 PM IST

यूपी के गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बेहद बुलंद हैं. लगातार आपराधिक घटनाओं को बदमाश बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं और पुलिस भी बढ़ रहे अपराध को रोकने में बेबस नजर आ रही है. गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने बीटेक की छात्रा से मोबाइल छीनने की कोशिश की. छात्रा के विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशो नें उसे चलते ऑटो से बाहर खींच लिया. घटना में छात्रा सिर में गंभीर चोट आई है. उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है. उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

Advertisement

घर जाने के लिए निकली थी छात्रा

दरअसल, घटना शुक्रवार शाम मसूरी थाना क्षेत्र में हुई थी. पीड़िता का नाम कीर्ति सिंह है और वह हापुड की रहने वाली है. गाजियाबाद के एबीईएस कॉलेज में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा है. शुक्रवार शाम हापुड़ जाने के लिए अपनी दोस्त के ऑटो से निकली थी. जब वह डासना फ्लाईओवर के पास एनएच 9 पर पहुंचे तो बाइख सवार बदमाश उनके पीछे लग गए और कीर्ति का मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगे.

चलती ऑटो से कीर्ति को बाहर खींचा

कीर्ति ने खुद को बदमाशों से बचाने की कोशिश की. तभी बाइक सवार बदमाशों ने उसे चलते ऑटो से बाहर खींच लिया. कीर्ति सिर के बल सड़क पर आ गिरी और बुरी तरह से घायल हो गई. बदमाश मौके से भाग निकले. कीर्ति को उसकी सहेली अस्पताल लेकर पहुंची और कीर्ति के परिवार को घटना की जानकारी दी. सिर में गंभीर चोट के कारण कीर्ति आईसीयू में है. 

Advertisement

अगले 72 घंटे अहम: कीर्ति का परिवार

कीर्ति के भाई ने बताया कि डॉक्टरों ने कहा है कि अगले 72 घंटे बेहद अहम है. बहन के सिर पर कई जगह चोट हैं. हम लोगों ने पुलिस में केस दर्ज कराया है. मसूरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »