मार्च में कोहरे का कहर! हाइवे पर रोडवेज बस और अर्टिगा कार की भिड़ंत, 3 युवकों की मौत

यूपी के शाहजहांपुर में बुधवार सुबह घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में एक रोडवेज बस ने अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि, दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं.

Advertisement
शाहजहांपुर में कोहरे के चलते सड़क हादसा (Photo- ITG) शाहजहांपुर में कोहरे के चलते सड़क हादसा (Photo- ITG)

विनय पांडेय

  • शाहजहांपुर ,
  • 11 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 11:53 AM IST

Uttar Pradesh News: शाहजहांपुर के थाना अल्लाहगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ. घने कोहरे के कारण कम विजिबिलिटी के दौरान ओवरटेक कर रही बरेली डिपो की रोडवेज बस ने सामने से आ रही अर्टिगा कार को टक्कर मार दी. इस दुर्घटना में कार सवार अरुण, संजय और ऋषभ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. 

पुलिस ने लखीमपुर खीरी निवासी इन मृतकों के शवों को बाहर निकाला और घायल अनिल व गौरव को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. उधर, जैसे ही परिजनों की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया.

Advertisement

ओवरटेकिंग और कोहरे ने ली जान

हादसा सुकसुकी गांव के पास उस वक्त हुआ जब इलाके में घना कोहरा छाया हुआ था. प्रत्यक्षदर्शी रमेश (ग्रामीण) के अनुसार, सुबह के वक्त विजिबिलिटी बेहद कम थी, इसी दौरान बस ने कार को अपनी चपेट में ले लिया. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. राहत की बात यह रही कि बस में सवार किसी भी यात्री को चोट नहीं आई है.

मृतकों की हुई पहचान, घायलों का इलाज जारी

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी थाना क्षेत्र के रहने वाले थे. मार्च के महीने में अचानक बढ़े कोहरे ने इस सफर को खूनी बना दिया. फिलहाल पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement