'यहां नहीं मिलने दिया, तो ऊपर मिलेंगे...' गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड नहर में कूद गए, लड़की को लोगों ने बचा लिया, युवक लापता

'अगर यहां नहीं मिल सकते, तो ऊपर जाकर मिलेंगे'... बिजनौर में एक प्रेमी जोड़े ने इसी सोच के साथ नहर में छलांग लगा दी. ग्रामीणों ने युवती को बचा लिया, लेकिन युवक 18 घंटे बाद भी लापता है. अब नहर में गोताखोर उसकी तलाश कर रहे हैं और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है.

Advertisement
दोनों शादी करना चाहते थे, परिवार वाले नहीं थे तैयार. (Photo: Screengrab) दोनों शादी करना चाहते थे, परिवार वाले नहीं थे तैयार. (Photo: Screengrab)

संजीव शर्मा (बिजनौर)

  • बिजनौर,
  • 17 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:10 PM IST

बिजनौर में एक प्रेम कहानी का ऐसा मोड़ सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. शादी की जिद पर अड़े एक प्रेमी जोड़े ने कथित तौर पर यह फैसला कर लिया कि अगर इस दुनिया में साथ नहीं रह सकते, तो दुनिया छोड़कर साथ जाएंगे. इसी सोच के साथ दोनों नहर पहुंचे और फिर एक साथ पानी में छलांग लगा दी.

Advertisement

कहानी 18 साल के बिलाल और उसकी प्रेमिका की है. बिलाल मुरादाबाद के मिलक का रहने वाला था. उसका बिजनौर के शिवाला कला गांव में अपने मामा के घर आना-जाना था. इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव की एक लड़की से हुई. पहले बातचीत हुई, फिर दोस्ती और फिर दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे.

काफी समय तक यह रिश्ता चलता रहा. दोनों ने साथ जीने-मरने के वादे किए और शादी का सपना भी देखा. लेकिन जब बात घर तक पहुंची तो कहानी बदल गई. परिवार इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं हुए. विरोध बढ़ता गया और दोनों पर नजर रखी जाने लगी.

दोनों को अलग रखने की कोशिशें शुरू हो गई थीं. मुलाकातों पर रोक लगी, परिवारों ने समझाया भी और रिश्ते को खत्म करने का दबाव बढ़ा. लेकिन प्यार और जिद का यह मेल एक खतरनाक मोड़ लेने वाला था.

Advertisement

सोमवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे बिलाल बाइक लेकर शिवाला कला पहुंचा. वहां से वह अपनी प्रेमिका को साथ लेकर रामगंगा पोषक नहर के किनारे पहुंचा. कुछ देर दोनों वहां रुके. फिर अचानक दोनों ने नहर में छलांग लगा दी.

नहर किनारे मौजूद लोगों ने जब यह देखा तो हड़कंप मच गया. शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण और नहर में नहा रहे युवक पानी में कूद पड़े. काफी मशक्कत के बाद लड़की को बाहर निकाल लिया गया. उसकी सांसें चल रही थीं, इसलिए उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. लेकिन बिलाल पानी के तेज बहाव में कहीं गायब हो गया.

यह भी पढ़ें: सास को धमकाया, बहू को उठा ले गया... पैरोल से भागा सजायाफ्ता आरोपी और पूर्व प्रेमिका का कर लिया अपहरण

अब 18 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है. पीएसी के गोताखोर, पुलिस और स्थानीय लोग लगातार नहर में उसकी तलाश कर रहे हैं. मोटरबोट उतारी गई है, जाल डाले जा रहे हैं, लेकिन बिलाल का कोई सुराग नहीं मिला है.

उधर, बिलाल के घर में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का कहना है कि वह जल्द ही नौकरी के लिए विदेश जाने की तैयारी कर रहा था. अब परिवार उस फैसले को याद कर रहा है, जब उन्होंने उसकी शादी की बात ठुकरा दी थी.

Advertisement

सीओ चांदपुर देश दीपक के मुताबिक, शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग का लग रहा है. युवती का इलाज चल रहा है और उसके बयान के बाद घटना की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी. फिलहाल बिजनौर में लोग एक ही कहानी की चर्चा कर रहे हैं- एक ऐसी प्रेम कहानी, जो शादी के मंडप तक नहीं पहुंची, लेकिन नहर के किनारे एक दर्दनाक मोड़ जरूर ले गई.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »