उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक परिवार के 5 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इन पर आरोप है कि वे एक रिश्तेदार के घर में जबरन घुस गए और वहां एक महिला व उसकी नवविवाहित बहू के साथ मारपीट की. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.
पुलिस ने FIR का हवाला देते हुए बताया कि यह घटना गुरुवार शाम ऊंज इलाके के मीना बाजार में हुई. शिकायत के अनुसार हमलावर सावित्री, उसका बेटा अनुज, और बेटियां आराधना, कंचन और आरती ने अपने रिश्तेदार रमेश चंद्र बिंद के घर में घुस गए. जहां उनकी पत्नी इसरावती देवी व उनकी बहू पुष्पा के साथ मारपीट की.
यह भी पढ़ें: UP: भदोही में महिला से रेप, पति के 2 दोस्तों ने घर में घुसकर बनाया हवस का शिकार
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि हमले के दौरान अनुज ने कम उम्र की महिला की साड़ी खींची और उसके साथ अश्लील हरकत की. वहीं शोर-शराबा सुनकर बीच-बचाव करने आए पड़ोसियों ने पीड़ितों को बचाया. इसरावती देवी की शिकायत के आधार पर सोमवार देर शाम सभी पांचों आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई.
पुराने विवाद के चलते हुआ हमला
शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि वे शुरू में स्थानीय पुलिस थाने गए थे, लेकिन उन्हें वहां से लौटा दिया गया. बाद में सोमवार को वे पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी से मिले और उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी. जिसके बाद उन्होंने मामला दर्ज करने का आदेश दिया.
SP त्यागी ने बताया कि यह हमला दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद के कारण हुआ. फिलहाल आरोपी फरार हैं और उन्हें गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं.
aajtak.in