'दोबारा गलती नहीं होगी...' बरेली में मुस्लिम लड़की संग जा रहे युवक से बदसलूकी, अब माफी मांग रहा आरोपी

यूपी बरेली में मुस्लिम लड़की के साथ जा रहे युवक के साथ बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया था. इस मामले के आरोपी मौलाना ने अब माफी मांगी और कहा कि दोबारा गलती नहीं होगी.. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में एक्शन लिया.

Advertisement
आरोपी ने जारी वीडियो में मानी अपनी गलती. (Photo: Representational) आरोपी ने जारी वीडियो में मानी अपनी गलती. (Photo: Representational)

कृष्ण गोपाल राज

  • बरेली,
  • 04 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक और युवती के साथ सार्वजनिक स्थान पर बदसलूकी और मारपीट की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी मौलाना को गिरफ्तार कर लिया है.

यह मामला भोजीपुरा क्षेत्र के जादवपुर गांव के पास हाइवे स्थित बाजार का है. एक मुस्लिम युवती अपने परिचित युवक के साथ स्कूटी से बाजार में सामान लेने गई थी. इसी दौरान कुछ लोगों ने दोनों को रोक लिया और युवती से सवाल-जवाब करने लगे. आरोप है कि युवक के हिंदू होने पर आपत्ति जताई गई.

Advertisement

वायरल वीडियो में एक व्यक्ति युवती पर हाथ उठाने की कोशिश करता हुआ नजर आता है, जबकि अन्य लोग आसपास खड़े दिखाई देते हैं. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने स्थिति को संभाला और युवक-युवती को वहां से सुरक्षित निकाला. इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया, पुलिस के मुताबिक, पीड़ित युवक की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया. जांच के दौरान मुख्य आरोपी की पहचान शोएब के रूप में हुई, जो नवाबगंज क्षेत्र का रहने वाला है.

यह भी पढ़ें: वाराणसी में 14 मुस्लिम युवक गिरफ्तार, गंगा में नाव पर 'बिरयानी इफ्तार' पार्टी करने का VIDEO हुआ था वायरल

पुलिस ने कहा कि कि आरोपी ने न केवल बदसलूकी की, बल्कि कथित तौर पर वीडियो बनाकर उसे वायरल कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश भी की. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया.

Advertisement

पुलिस हिरासत में आने के बाद आरोपी का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हाथ जोड़कर माफी मांगता नजर आ रहा है. वीडियो में वह अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न दोहराने की बात कह रहा है.

पुलिस के अनुसार, घटना में शामिल अन्य अज्ञात लोगों की पहचान की जा रही है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही बाकी आरोपियों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी. क्षेत्राधिकारी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं है और ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को कराया शांत

27 सेकंड के वीडियो में दिखाई दे रहा है कि नीले रंग की एक्टिवा पर बैठी युवती से मुस्लिम युवक सवाल-जवाब कर रहा है. उसे दूसरे समुदाय के युवक के साथ घूमने का कारण पूछ रहा है. इसी बीच वह युवती पर हाथ उठाने की कोशिश करता है. बाजार में मौजूद एक दूसरे मुस्लिम युवक ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया था.

भोजीपुरा थाने में युवक ने शिकायत कर कहा कि जादवपुर रेलवे फाटक के पास कुछ परिचित महिलाओं से बात कर रहा था, तभी 4-5 अज्ञात लोगों ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी. शिकायत मिलते ही केस दर्ज किया गया. एक वीडियो भी संज्ञान में आया है.

Advertisement

वीडियो में अज्ञात व्यक्तियों की पहचान की जा रही है. इसमें एक व्यक्ति की पहचान हुई है, जिसका नाम शोएब है, वह नवाबगंज थाना एरिया का रहने वाला है. उसे गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया गया. जल्द अन्य अज्ञात लोगों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement