नवरात्रि में मंदिरों की भीड़ से लूटनी थी सोने की चेन और बालियां ..., 4 महिलाओं वाला गैंग पकड़ाया

बांदा पुलिस ने अंतर्राज्यीय लुटेरों के एक ऐसे गैंग का पर्दाफाश किया है, जो पूरे देश में घूमकर वारदातों को अंजाम देता था. चार महिलाओं समेत छह आरोपियों की गिरफ्तारी से कई घटनाओं का खुलासा हुआ है. नवरात्रि में मंदिरों को निशाना बनाने की साजिश भी सामने आई है. पुलिस ने बड़ी मात्रा में चोरी का सामान बरामद कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

Advertisement
4 महिलाओं वाला लूट गैंग पकड़ाया (Photo: itg) 4 महिलाओं वाला लूट गैंग पकड़ाया (Photo: itg)

सिद्धार्थ गुप्ता

  • बांदा,
  • 19 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस ने 6 अंतर्रराज्यीय लुटेरों को गिरफ्तार किया है, जो हरियाणा राजस्थान के रहने वाले हैं. गैंग में चार शातिर महिलाये हैं. ये लोग कार से पूरे भारत मे घूम घूमकर चोरी, टप्पेबाजी, लूट की घटनाओं को अंजाम देते थे. 

कब्जे से कुल 32 लाख और ग्रैंड विटारा

हैरानी की बात यह है कि इन्होंने हाल ही में लूट करके उससे मिले पैसों से एक नई ग्रांड विटारा खरीद ली. लुटेरे बांदा, चित्रकूट, सतना, मैहर सहित अन्य कई जिलों में बड़ी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, इसके अलावा आज से नवरात्रि के पावन पर्व पर देवी मंदिरों में बड़ी वारदातों का प्लान भी तैयार किया था लेकिन उसके पहले पुलिस ने इनके अरमानों पर पानी फेर दिया.  पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 32 लाख रुपये का सामान, जिसमे सोने चांदी के गहने, कैश, गाड़ियां, मोबाइल शामिल हैं. एसपी ने पुलिस टीम को इनकी क्राइम कुंडली खंगालने के आदेश दिए हैं.

Advertisement

चार महिलाएं भी गैंग में शामिल

दरअसल, बांदा में इन दिनों राह चलते राहगीरों संग, ई रिक्शा आदि में टप्पेबाजी और लूट की घटनाएं हो रही थी, जिसको लेकर एसपी पलाश बंसल ने दो टीमों का गठन करके खुलासे के आदेश दिए. जांच के दौरान 6 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें चार महिलायें भी शामिल हैं. 

पूरे देश में घूम घूमकर चोरी और लूट

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो हरियाणा और राजस्थान के रहने वाले हैं. वे पूरे देश में अलग- अलग घूमकर चोरी, लूट, टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते हैं और मिलने वाले कीमती सामान को गलाकर आपस मे बांट लेते हैं. 

बीते दिनों हमने आसपास के जिलों में कई घटनाओं को अंजाम दिया है और आने वाली नवरात्र के त्योहार में देवी मंदिरों में गहनों की लूट का प्लान का था. महिलाए रिक्शे में सवारियां बनकर, भीड़भाड़ वाले स्थानों में महिलाओं संग घटनाओं को अंजाम देती थीं,. पुलिस के मुताबिक इन्होंने हाल ही में एक नई ग्रांड विटारा गाड़ी भी लूट के पैसों से खरीदी है. फिलहाल पुलिस ने इन्हें जेल भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.
 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement