औरैया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार के इनामी बदमाश टिल्लू का किया एनकाउंटर

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और हत्या के आरोपी ऋषभ उर्फ टिल्लू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. चेकिंग के दौरान आरोपी ने पुलिस को देखकर भागने और फायरिंग करने की कोशिश की. जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई. आरोपी 18 जनवरी 2026 को हुए अनुज उर्फ छोटू हत्याकांड में वांछित था. उसके पास से तमंचा, कारतूस और बाइक बरामद हुई है.

Advertisement
एनकाउंटर के बाद बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस. (photo: Screengrabs) एनकाउंटर के बाद बदमाश को पकड़कर ले जाती पुलिस. (photo: Screengrabs)

aajtak.in

  • औरैया,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में चेकिंग के दौरान पुलिस की 25 हजार के इनामी हत्या के आरोपी से मुठभेड़ हो गई. पुलिस गोलीबारी में आरोपी घायल हो गया. जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया. दरअसल चेकिंग के दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी  कि 18 जनवरी 2026 को अनुज उर्फ छोटू की हत्या का वांछित आरोपी ऋषभ उर्फ टिल्लू बाइक से आ रहा है.

Advertisement

पुलिस द्वारा बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन पुलिस को देख कर बाइक सवार ने पीछे मुड़कर कर बाइक से भागने की कोशिश की. पुलिस टीम से घिरा देख कर आरोपी ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगा. जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा फायरिंग की गई, जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई. गोली लगते ही आरोपी गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस द्वारा तत्काल उसे हिरासत में ले लिया गया.

आरोपी के पास से बरामद हुआ तमंचा, कारतूस
फिलहाल टिल्लू को सीएचसी दिबियापुर में भर्ती कराया गया है. पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ऋषभ उर्फ टिल्लू बताया. ऋषभ के पास से पुलिस ने एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस एक स्प्लेंडर मोटर साइकिल भी बरामद की है. ऋषभ उर्फ टिल्लू एक शातिर किस्म का अपराधी है. वह कई मामलों में वांछित था.

Advertisement

औरैया क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि 25 हजार के एक इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है. आरोपी पर हत्या समेत कई मामले दर्ज थे. बीते दिनों भी उसने अनुज नामक एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी. जिसके बाद से ही वह फरार था और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे. फिलहाल मुठभेड़ के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. उसके पैर में गोली लगी है और इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

(इनपुट- सूर्या शर्मा)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »