उन्नाव में अखिलेश यादव का बीजेपी पर हमला, शंकराचार्य मुकदमे से लेकर विदेश दौरे तक साधा निशाना

उन्नाव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शंकराचार्य पर दर्ज मुकदमे, होली गीत विवाद, बसपा विधायक पर छापे और मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर बीजेपी को घेरा. लखनऊ यूनिवर्सिटी विवाद पर भी उन्होंने सवाल उठाए और कहा कि मामले की पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए.

Advertisement
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo: Screengrab) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Photo: Screengrab)

सूरज सिंह

  • उन्नाव ,
  • 25 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:18 PM IST

उन्नाव पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरा. शंकराचार्य पर लिखे गए मुकदमे को लेकर उन्होंने कहा कि एक डिप्टी सीएम कह रहे थे कि हम चरण वंदन करके माफी मांगेंगे. उन्होंने कहा कि एफआईआर दर्ज कराने वाले की फोटो सोशल मीडिया पर चल रही है और बीजेपी का ऐसा कोई नहीं है जिसके साथ उसका संबंध न हो.

Advertisement

बीजेपी सांसद मनोज तिवारी द्वारा होली के गाने में उनके चेहरे का मुखौटा लगाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि वह समाजवादी रहे हैं और इस परंपरा की शुरुआत समाजवादियों ने ही की थी. उन्होंने कहा कि होली में नाम लिया गया है तो हम लोग भी गाना बनाएंगे, होलिया में कोई बुरा न माने.

अखिलेश यादव का बीजेपी पर सीधा हमला

बसपा विधायक के घर इनकम टैक्स छापे पर उन्होंने कहा कि बीजेपी को खुश कर दो तो छापा नहीं पड़ेगा. उन्होंने आसपास के जिलों के व्यापारियों का उदाहरण देते हुए सरकार पर निशाना साधा. मुख्यमंत्री के विदेश दौरे पर भी उन्होंने तंज कसा. उन्होंने कहा कि पहले जब समाजवादी और कांग्रेस के लोग विदेश जाते थे तो सवाल उठाए जाते थे. अब खुद जा रहे हैं तो क्या कहेंगे. उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग विदेश जाने के खिलाफ थे, वे अब खुद कैसे चले गए.

Advertisement

शंकराचार्य मुकदमे को लेकर डिप्टी सीएम के बयान पर घेरा

लखनऊ यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने के विवाद पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने AajTak का धन्यवाद किया और कहा कि जिसने मस्जिद का ताला हथौड़े से तोड़ा, उसकी प्रोफाइल और संबंधों की जांच होनी चाहिए. उन्होंने विश्व हिंदू परिषद के धरने और रजिस्ट्रार तथा वाइस चांसलर के संबंधों पर भी सवाल उठाए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement