1.5 लाख के ट्रैफिक चालान... जहां छुट्टी पर गए, वहां से महिला को आया नोटिस!

दिल्ली की एक महिला को स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद 1.5 लाख रुपये के ट्रैफिक चालान का नोटिस मिला है.

Advertisement
महिला को छुट्टी से लौटने के बाद 1.5 लाख रुपये का चालान आया है. (Photo: Pexels) महिला को छुट्टी से लौटने के बाद 1.5 लाख रुपये का चालान आया है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

आजकल एक ट्रेंड बढ़ गया है कि जब भी लोग कहीं घूमने जाते हैं तो वहां खुद ही ड्राइव करते हैं. ऐसी है एक महिला ने भी किया था, जब वो स्विट्जरलैंड घूमने गए थीं. लेकिन, जब वो अपनी छुट्टियां पूरी करके घर लौटीं तो एक साल बाद उन्हें स्विट्जरलैंड से 1.5 लाख के ट्रैफिक चालान का नोटिस आ गया. एक साल पहली की ट्रिप के चालान को नोटिस अब मिला है. अब महिला ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी है और लोगों से पूछा है कि कभी किसी के साथ ऐसा हुआ है. इस पर लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं. 

Advertisement

1.5 लाख के ट्रैफिक चालान हैरान कर देने वाले हैं. एक्स पर @Poan__Sapdi नाम की यूजर ने लिखा है कि ट्रिप के इतने महीनों बाद चालान मिलने पर वो हैरान हैं और वो ये समझने की कोशिश कर रही हैं कि क्या जुर्माने के खिलाफ अपील करने या उसे कम कराने का कोई तरीका है. 

उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, 'क्या यहां किसी को स्विट्ज़रलैंड से छुट्टी से लौटने के महीनों बाद यातायात उल्लंघन का जुर्माना मिला है? हमें अपनी यात्रा के लगभग एक साल बाद लगभग 1 लाख रुपये का चालान मिला है. हम यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या अपील करने, जुर्माना कम करवाने या माफ करवाने का कोई तरीका है?'

महिला के इस पोस्ट पर अब कई लोग जवाब दे रहे हैं और लोग बता रहे हैं कि यूरोपीय देशों में उनके साथ भी पहले ऐसा हुआ है. एक यूजर ने बताया कि उन्हें जर्मनी से आने के बाद तेज गति से गाड़ी चलाने का चालान मिला. उन्होंने लिखा, 'एक बार जर्मनी से यात्रा के बाद 10,000 का चालान मिला था. मैंने भुगतान कर दिया था. लेकिन 1 लाख तो हद से ज्यादा है.'

Advertisement

वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा है कि उन्हें इटली में भी इसी तरह की समस्या का सामना करना पड़ा है. उन्होंने कमेंट में लिखा, 'पता चले तो बता दीजिए प्लीज - इटली का हमारा चालान लगभग 12-15 हजार का है - भुगतान करने में असमर्थ हैं क्योंकि पता नहीं भुगतान कैसे करें.'

एक यूजर ने बताया कि स्विट्जरलैंड में यातायात नियमों का जुर्माना बहुत भारी होता है. इसे चुका दें, अन्यथा वे इस पर ब्याज बढ़ाते रहेंगे. आप इसे किश्तों में थोड़ा-थोड़ा करके चुका सकते हैं. ऐसे भी हो सकता है कि अगर आप बाद में यूरोपीय संघ वापस जाते हैं, तो वे 20 साल बाद भी आपको रोक सकते हैं. 
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »