कुदरत के आगे इंसान बेबस! तेज हवा ने दौड़ते ट्रक को ऐसे पलटा कि वीडियो देख लोग दंग

तेज हवाओं के कारण अमेरिका के एक हाईवे पर चल रहा विशाल सेमी-ट्रक अचानक पलट गया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में ट्रक कुछ सेकंड तक हवा के दबाव से डगमगाता दिखता है.

Advertisement
यह दृश्य इतना अचानक और अविश्वसनीय है कि देखने वाले भी सोच में पड़ गए हैं.(Photo:X/@JordanHallWX) यह दृश्य इतना अचानक और अविश्वसनीय है कि देखने वाले भी सोच में पड़ गए हैं.(Photo:X/@JordanHallWX)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 11:06 AM IST

इंसान कितना भी ताकतवर बन जाए, लेकिन कुदरत के सामने उसकी शक्ति हमेशा कम पड़ जाती है. प्रकृति को दुनिया बदलने के लिए बस एक पल चाहिए, और यह बात कई बार सच साबित हुई है. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें तेज रफ्तार हवा ने सड़क पर दौड़ रहे एक बड़े ट्रक को कुछ ही सेकंड में पलट दिया. यह दृश्य इतना अचानक और अविश्वसनीय है कि देखने वाले भी सोच में पड़ गए हैं.

Advertisement

वीडियो की शुरुआत एक सामान्य सड़क दृश्य से होती है. दोनों दिशाओं में गाड़ियां सामान्य रफ्तार से आती-जाती दिखती हैं. सबकुछ बिल्कुल साधारण लगता है. लेकिन कुछ ही सेकंड बाद माहौल पूरी तरह बदल जाता है.

वीडियो में एक बड़ा ट्रक सड़क पर तेज रफ्तार से दौड़ता हुआ दिखाई देता है. शुरुआत में वह स्थिर दिखाई देता है, लेकिन अचानक हवा का दबाव बढ़ जाता है. तेज हवाओं का झोंका इतना जोरदार होता है कि भारी-भरकम ट्रक डगमगाने लगता है. कुछ ही क्षणों में ट्रक एक ओर झुकता है और देखते ही देखते पलट जाता है. यह पूरी घटना इतनी तेजी से होती है कि समझने का भी मौका नहीं मिलता.

देखें वायरल वीडियो

दावा किया जा रहा है कि यह घटना Dumas, Texas में हुई, जहां हवा की रफ्तार लगभग 30 से 40 मील प्रति घंटे तक पहुंच गई थी. कई वायरल क्लिप्स का कहना है कि यह वीडियो 17 फरवरी 2026 का है और अब तेजी से सोशल मीडिया पर फैल रहा है. वीडियो इस बात का सबूत है कि प्रकृति की ताकत के सामने मशीनरी भी कितनी कमजोर पड़ जाती है.

Advertisement

यह चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @dineshdangi84 नाम के अकाउंट से साझा किया गया. कैप्शन में लिखा गया था-टेक्सास डुमास में तेज हवा के कारण एक ट्रक पलट गया. हवा की स्पीड 30-40 mph थी.

वीडियो देखकर बहुत से लोगों को हैरानी हुई कि आखिर उसके साथ चलने वाली कार को कुछ नहीं हुआ, लेकिन ट्रक पलट गया! कई लोगों ने इस घटना को प्रकृति की शक्ति और इंसानी कमजोरी का वास्तविक उदाहरण बताया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement