क्या डिलीवरी बॉय को रिप्लेस कर देंगे रोबोट? दुबई के इस वीडियो से छिड़ी बहस

दुबई में एक भारतीय शख्स ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसमें खाना किसी डिलीवरी बॉय नहीं बल्कि रोबोट के जरिए पहुंचता दिख रहा है. यह अनोखा नजारा सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है और लोग इसे देखकर हैरान भी हैं और इसे भविष्य की टेक्नोलॉजी बता रहे हैं.

Advertisement
वीडियो भारतीय यूजर हरीश कुमार ने शेयर किया है (Photo:Insta/@Harish Kumar) वीडियो भारतीय यूजर हरीश कुमार ने शेयर किया है (Photo:Insta/@Harish Kumar)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:55 PM IST

खाना ऑर्डर करना आज आम बात है.ऑर्डर किया, अपडेट देखा और डिलीवरी बॉय दरवाजे पर पहुंच गया. लेकिन दुबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जहां यह पूरा प्रोसेस बिल्कुल अलग नजर आया. यहां एक शख्स का खाना किसी इंसान ने नहीं, बल्कि एक रोबोट ने डिलीवर किया. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे भविष्य की झलक बता रहे हैं.

Advertisement

वीडियो भारतीय यूजर हरीश कुमार ने शेयर किया है. वह बताते हैं कि उन्होंने सामान्य तरीके से खाना ऑर्डर किया था, लेकिन इस बार डिलीवरी 'रोवर' नाम के रोबोट से होने वाली थी. वीडियो में वह कहते हैं कि देखना है यह रोबोट कैसे काम करता है. कुछ ही देर में रोबोट उनकी लोकेशन पर पहुंच जाता है और बिना किसी इंसानी दखल के डिलीवरी पूरी करता है.

कैसे होता है रोबोट से खाना डिलीवर

वीडियो में हरीश कुमार पूरा प्रोसेस आसान भाषा में समझाते हैं. जैसे ही रोबोट पहुंचता है, फोन पर नोटिफिकेशन आता है. उसमें 'ओपन लिड' का ऑप्शन होता है, जिस पर क्लिक करते ही रोबोट का ढक्कन खुल जाता है. यूजर खाना निकालता है और फिर 'क्लोज लिड' का ऑप्शन दबाकर इसे बंद कर देता है. पूरा सिस्टम मोबाइल से कंट्रोल होता है और इसमें किसी डिलीवरी बॉय की जरूरत नहीं पड़ती.

Advertisement

उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ऑर्डर किया खाना… और सामने आ गया रोबोट. न कोई कॉल, न कोई राइडर… सिर्फ टेक्नोलॉजी. सिर्फ दुबई में.

देखें वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर मिला मिला-जुला रिएक्शन

वीडियो वायरल होते ही लोगों ने इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं. कुछ यूजर्स इस टेक्नोलॉजी से काफी प्रभावित दिखे. एक ने लिखा कि यही भविष्य है, और यह बहुत सुविधाजनक लगता है. दूसरे ने कहा कि टेक्नोलॉजी के मामले में दुबई हमेशा आगे रहता है वहीं कुछ लोगों ने कल्पना की कि अगर यह सिस्टम भारत में आ जाए तो कितना आसान हो जाएगा.

सुविधा के साथ उठे सवाल भी

हालांकि, कुछ यूजर्स ने सुरक्षा को लेकर सवाल भी उठाए. एक यूजर ने पूछा कि अगर रास्ते में कोई रोबोट से छेड़छाड़ कर दे तो? वहीं दूसरे ने कहा कि भीड़भाड़ वाले इलाकों में इसकी सुरक्षा और काम करने का तरीका समझना जरूरी है.कई लोगों को यह सिस्टम बेहद आसान और तेज लगा.न कॉल, न इंतजार. लेकिन इसके साथ ही सुरक्षा और व्यवहारिक चुनौतियों पर भी चर्चा शुरू हो गई है. अगर रोबोट ने डिलीवरी बॉय की जगह ली, तो क्या ये जॉब भी खा जाएगा?

फिलहाल, यह वीडियो दिखाता है कि टेक्नोलॉजी किस तरह धीरे-धीरे रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनती जा रही है. हालांकि, यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर आधारित है और इसकी स्वतंत्र पुष्टि नहीं की गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement