LPG संकट में लोगों के ये 5 जुगाड़ देख आप कहेंगे- वाह भई वाह! देखें वीडियो

LPG Crisis Viral Video: एलपीजी संकट के बीच सोशल मीडिया पर कई जुगाड़ के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिख रहा है कि लोग अलग अलग तरीके से गैस के ऑप्शन खोज रहे हैं.

Advertisement
एलपीजी संकट में लोगों के जुगाड़ काफी वायरल हो रहे हैं. (Photo: Social Media) एलपीजी संकट में लोगों के जुगाड़ काफी वायरल हो रहे हैं. (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 12 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 3:23 PM IST

ईरान जंग के बाद देश में गैस सप्लाई पर असर दिख रहा है. अब देश के अलग-अलग शहरों से गैस की मारामारी से जुड़े वीडियो तस्वीर सामने आ रहे हैं. इसी बीच, सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें देखा जा सकता है कि अब लोग अलग-अलग जुगाड़ से गैस के विकल्प खोज रहे हैं. कोई चूल्हा तो कोई इंडक्शन के सहारे खाना बना रहा है, जबकि कुछ लोगों ने तो ऐसे एक्सपेरिमेंट कर दिए, जो वाकई चौंका देने वाले हैं. तो देखते हैं कि गैस के अभाव में अब लोग कैसे कैसे जुगाड़ कर रहे हैं... 

Advertisement

होटल में चूल्हे बनना शुरू

सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें दिखाया जा रहा है कि अब लोग सिलेंडर से किस तरह चूल्हे पर शिफ्ट हो रहे हैं. अब कई होटल मालिकों ने चूल्हे के सिस्टम को अपना  लिया है और अब कई ईंट से तैयार कर रहे हैं. आप नीचे दिए गए वीडियो में देख  सकते हैं कि लखनऊ में एक होटल पर चूल्हा बनाया जा रहा ताकि गैस के अभाव में काम चालू रह सके. 

मजदूरों ने जला लिए चूल्हे

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें बताया जा रहा है कि कुछ कंपनी के मजदूर अब गैस ना होने पर चूल्हे पर खाना बना रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि कुछ वर्कर्स लाइनवाइज कई चूल्हे जलाकर खाना बना रहे हैं. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

Advertisement

प्रेस पर कुकिंग शुरू

इनके अलावा अब लोग गैस किल्लत को लेकर मजाकिया कंटेंट भी बना रहे हैं. इस दौरान एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स प्रेस पर चाय बनाने की कोशिश कर  रहा है. इसके अलावा कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिसमें एक महिला प्रेस पर रोटी बनाने की कोशिश कर रही है. लोग ऐसे जुगाड़ों को आपदा में अवसर बता रहे हैं.

इमर्शन रॉड का भी ले रहे सहारा

एक वायरल वीडियो में दिख रहा है कि वॉटर इमर्शन रॉड से खाना बनाया जा रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि एक पतीले में कुछ सब्जी रखी हुई है और उसे इमर्शन रॉड से गर्म किया जा रहा है. अब खाना बनाने के लिए इमर्शन रॉड का भी इस्तेमाल हो रहा है. 

कढ़ाई में कई पार्टिशन

एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि एक शख्स कढ़ाई में कई सारे पार्टिशन करके खाना बना रहा है. अब गैस किल्लत के वक्त में अलग अलग कंटेंट सामने आ रहा है. 

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement