सोने के अंडरवियर भी मिले? इराक में नेताओं के घर छापे में नोट के साथ क्या-क्या मिला

इराक में एंटी करप्शन कार्रवाई से जुड़ी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है. इसमें दावा किया जा रहा है कि एक इराकी सांसद के घर से तलाशी में सोने के अंडरवियर बरामद हुए. जबकि वहां कि क्षेत्रीय मीडिया में ऐसा कुछ जिक्र नहीं है. ऐसे में जाते हैं कि इस वायरल दावे का सच क्या है.

Advertisement
इराक में करप्ट सांसद के घर मिला अकूत धन और सोना (Photo - AI Generated) इराक में करप्ट सांसद के घर मिला अकूत धन और सोना (Photo - AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 03 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 12:55 PM IST

इराक में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार विरोधी अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत इराकी अधिकारियों और सांसदों के पास से भारी मात्रा में कैश, सोना और देश-विदेश में खरीदे गए संपत्तियों का पता चला है. यह पूरा एंटी करप्शन कैंपेन वहां के तेल शोधन मामलों के पूर्व उप मंत्री अदनान अल- जुमैली के कनफेशन के बाद शुरू किया गया. अल जुमैली को पिछले महीने गिरफ्तार किया गया था. उनके निशानदेही पर ही इराक के तेल मंत्रालय से जुड़े अधिकारियों और अन्य सांसदों के घर भी छापेमारी की गई. 

Advertisement

अब इराक के इस एंटी करप्शन कैंपेन के तहत जब्त की गई संपत्तियों और कैश की तस्वीरें और खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब इन वायरल तस्वीरों और खबरों के जरिए दावा किया जा रहा है कि वहां भ्रष्टाचार विरोधी अभियान में एक सांसद के घर से जब्त किए जा रहे सामान में सोने के अंडरवियर और बिकनी भी मिली है. ऐसी तस्वीरें खूब वायरल हो रही है. ऐसे में चलिए जानते हैं वायरल हो रही इराक से जुड़े इन दावों के पीछे की सच्चाई क्या है?

इराक में मंत्रियों और अधिकारियों के घर छापेमारी होने के बाद सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें और खबर तेजी से फैली कि वहां दो सांसदों के घर से भारी मात्रा में सोना और कैश मिला है. एक सांसद जिनका नाम हिंद अल-अब्बासी है, उनके घर से तलाशी के दौरान 57 मिलियन डॉलर कैश, 27 किलो सोना और सोने का अंडरवियर बरामद हुआ है. वहीं दूसरे सांसद आलिया नासिफ के घर से 15.5 मिलियन डॉलर कैश, 3 किलोग्राम सोना बरामद हुआ है और एक हॉर्स ब्रिडिंग फॉर्म उनके नाम है. 

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब तुर्की मीडिया ने इस बाबत जानकारी लेनी की कोशिश की तो इराकी अधिकारियों ने जब्त संपत्तियों और सांसद के नाम को सार्वजनिक नहीं किया. वहीं इराक की क्षेत्रीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, छापेमारी, जब्ती और कुछ सांसदों और अधिकारियों के नाम और पूरा ब्यौरा भी सामने आया. इसमें इराकी सांसद आलिया नासिफ और उनसे जुड़ी जब्ती की पुष्टि तो हो गई, लेकिन सांसद हिंद अल-अब्बासी और उनके घर से जुड़ी सोने की अंडरवियर की जब्ती का कहीं जिक्र नहीं दिखा. 

यह भी पढ़ें: कोबरा ने पति को काटा... पत्नी ने जहर चूसकर बचाना चाहा, उसकी भी बिगड़ी हालत

इराकी मीडिया चैनल 8 ने उन सांसदों और अधिकारियों की पूरी लिस्ट और जब्ती का ब्यौरा भी पब्लिश किया, लेकिन इसमें भी सांसद हिंद अल-अब्बासी का नाम और उनके घर से तलाशी में मिले सोने के अंडरवियर जैसी कोई जानकारी नहीं थी. 

चैनल 8 की रिपोर्ट के मुताबिक, सबसे ज्यादा संपत्ति की बरामदगी पिछले महीने गिरफ्तार हुए इराक के पूर्व उप तेल मंत्री अदनान अल- जुमैली के घर से हुई. यहां से सुरक्षा अधिकारियों ने 11 मिलियन डॉलर कैश, 70 प्रॉपर्टी के कागज, 21 गाड़ियां और 3 किलो सोना जब्त किया. वहीं दूसरे सांसद आलिया नसीफ के घर से 15.5 मिलियन कैश और 3 किलो सोना, तेल उप मंत्री अली अल - बहादली के घर से 11 मिलियन डॉलर, लग्जरी घर और गहने बरामद किए. लेकिन, इन रिपोर्ट में कहीं भी सांसद हिंद अल-अब्बासी और सोने के अंडरवियर का जिक्र नहीं हुआ है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: यहां कपल ने वीडियो में कर दिया KISS... फिर दोनों को सरेआम मारे गए कोड़े!

सांसद हिंद अल-अब्बासी कौन हैं इस बारे में कहीं क्षेत्रीय मीडिया में भी कोई जानकारी नहीं है. जबकि, दूसरे सांसद आलिया नसिफ और उनसे जुड़ी बरामदगी की पुष्टि हो चुकी है. इस तरह सोशल मीडिया पर वायरल दावे आधे सच दिखाई दिए और उनकी पुष्टि भी हो चुकी है कि इराक में बड़ा एंटी करप्शन अभियान चल रहा है. एक सांसद के नाम की भी पुष्टि हुई है, लेकिन इसके साथ ही सोने के अंडरवियर की बरामदगी वाला दावा अपुष्ट है, लेकिन इसने सोशल मीडिया पर इराक में हुई इस कार्रवाई की ओर सबका ध्यान खींचा है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »