ये कैसा न्याय... बिहार में जेल जाते, झुके कमर के साथ 90 साल के बजुर्ग की तस्वीर देख उठ रहे सवाल

इन दिनों इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक बुजुर्ग झुकी कमर की वजह से बमुश्किल चल पा रहे हैं. यह शख्स 34 साल पुराने एक मामले में दोषी करार दिए गए हैं और दो लोग उन्हें सहारा देकर जेल ले जा रहे हैं.

Advertisement
बिहार में 34 साल बाद एक मामले में फैसला आया और 90 साल के शख्स को जेल भेजा गया (Photo - ITG) बिहार में 34 साल बाद एक मामले में फैसला आया और 90 साल के शख्स को जेल भेजा गया (Photo - ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:44 PM IST

बिहार के एक बुजुर्ग का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है. वीडियो में झुकी कमर और लड़खड़ाकर चल रहे एक बुजुर्ग को पुलिस वाले जेल ले जाते दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, 34 साल पुराने एक मामले में इस शख्स को सजा सुनाई गई है. ऐसे में लोग इस तस्वीर को लेकर सवाल खड़े करते दिखाई दे रहे हैं. 

Advertisement

बमुश्किल जो शख्स पैरों पर खड़ा हो पा रहा है, जिसे एक कदम चलने में सहारे की जरूरत हो रही है. अब उसे जेल में सजा काटनी होगी. यह मामला बिहार के वैशाली जिले का है. बुजुर्ग पर 1992 में गोली चलाने और जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया था. इसके बाद अब जाकर मामले की सुनवाई पूरी हुई और आरोपी को दोषी पाया गया. 

वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि बुजुर्ग की उम्र 84 साल है. वहीं इस मामले के वही एकमात्र जीवित आरोपी बचे थे. इस वीडियो को अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर खूब शेयर किया जा रहा है और सवाल भी उठाए जा रहे हैं कि क्या यह सही है?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के हैंडल से वीडियो शेयर किया है. वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है - बिहार में 33 साल पुराने केस में 84 साल के बुजु्र्ग को भेजा गया जेल, दो लोगों ने सहारा देकर पहुंचाया सलाखों तक. इस वीडियो को अलग-अलग यूजर्स ने भी शेयर किया है. 

Advertisement

वीडियो पर लोग सवाल उठाते दिखाई दिए. एक यूजर ने लिखा है कि इसकी हालत देखकर पीड़ित भी हार मान जाए. वहीं कुछ लोगों ने लिखा है कि क्या पुलिस वाले इस बाबा को पहले नहीं पकड़ सकते थे. वहीं कुछ यूजर ने लिखा है कि इस उम्र में दीप राय को जेल की नहीं बेल की जरूरत है. इन्हें घर पर अपनों के सहारे की जरूरत है. 

वायरल वीडियो में जिस बुजुर्ग को सहार देकर जेल ले जाया जा रहा है. उनका नाम दीप राय है. 34 साल पहले 1992 में वैशाली के राघोपुर प्रखंड के जुड़ावनपुर गांव में गोलीबारी और जानलेवा हमला करने के मामले में इन्हें आरोपी बनाया गया था. 

10 मई 1992 को इनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी. इन पर एक शख्स के घर में 5 लोगों के साथ हथियार लेकर घुसने, जानलेवा हमला करने और फायरिंग करने का आरोप लगाया गया था. इस मामले में आरोपी बनाए गए लोगों में अब सिर्फ दीप राय  ही जीवित बचे हुए हैं. 

1993 में सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल होने के बाद मामले की सुनवाई शुरू हुई और 34 साल बाद यानी 2026 में दीप राय को दोषी करार दिया गया. दीप राय अब 84 साल के हो चुके हैं और बमुश्किल उठ-बैठ सकते हैं. अदालत परिसर में जब दो लोग इन्हें सहारा देकर ले जा रहे थे. तभी किसी ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »