एक-एक कर पूरे परिवार की चली गई नौकरी, अब घर चलाना मुश्किल, पोस्ट वायरल

अमेरिका के एक व्यक्ति ने रेडिट पर खुलासा किया कि उसके परिवार के लगभग सभी सदस्यों की नौकरी छंटनी में चली गई. टेक, फिनटेक और एयरलाइन सेक्टर में काम करने वाले परिवार के लोग अब आर्थिक संकट, घर के लोन और बेरोजगारी से जूझ रहे हैं. इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी, जहां लोगों ने अपने अनुभव और सलाह दी.

Advertisement
 इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी, जहां लोगों ने अपने अनुभव और सलाह दी. ( Photo: AI) इस पोस्ट ने सोशल मीडिया पर बड़ी चर्चा छेड़ दी, जहां लोगों ने अपने अनुभव और सलाह दी. ( Photo: AI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 मई 2026,
  • अपडेटेड 8:33 AM IST

आज के दौर में नौकरी की गारंटी पहले जैसी नहीं रही. बड़ी-बड़ी कंपनियों में काम करने वाले लोग भी अचानक छंटनी का शिकार हो रहे हैं. खासकर टेक, फिनटेक और एयरलाइन जैसे सेक्टरों में लगातार नौकरियां जा रही हैं, जिससे लाखों परिवार आर्थिक दबाव में आ गए हैं. अमेरिका से सामने आई एक ऐसी ही दर्द भरी कहानी इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Reddit पर खूब चर्चा में है, जहां एक व्यक्ति ने बताया कि उसके परिवार के लगभग सभी सदस्य बेरोजगार हो चुके हैं और अब पूरा परिवार मुश्किल दौर से गुजर रहा है.

Advertisement

अमेरिका में रहने वाले एक व्यक्ति की दर्दभरी कहानी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म रेडिट पर खूब चर्चा में है.  रेडिट यूजर ने बताया कि उसके परिवार के लगभग सभी सदस्यों की नौकरी चली गई है और अब पूरा परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है. उसकी पोस्ट पढ़कर लोग भावुक हो गए और कई लोगों ने अपनी परेशानियां और सलाह भी शेयर की. उस व्यक्ति ने रेडिट पर लिखा कि उसके परिवार के छह लोग अलग-अलग सेक्टर में काम करते थे, लेकिन थोड़े समय के अंदर सभी बेरोजगार हो गए. परिवार में कोई टेक कंपनी में काम करता था, कोई फिनटेक सेक्टर में और कोई एयरलाइन इंडस्ट्री में, लेकिन लगातार छंटनी की वजह से सबकी नौकरी चली गई.

परिवार के कई लोग हुए बेरोजगार
उसने बताया कि वह और उसकी बहन पहले बड़ी फांग कंपनियों में काम करते थे. उसकी बहन को नौकरी गए एक साल से ज्यादा हो चुका है, लेकिन अब तक नई नौकरी नहीं मिली. वहीं हाल ही में उसकी खुद की नौकरी भी चली गई और कंपनी ने कोई मुआवजा भी नहीं दिया. परिवार के दूसरे भाई की नौकरी पिछले साल अगस्त में चली गई थी. सबसे छोटी बहन एयरलाइन कंपनी में काम करती थी, लेकिन कंपनी बंद होने के बाद वह भी बेरोजगार हो गई. लगातार बढ़ती बेरोजगारी की वजह से परिवार पर आर्थिक बोझ बढ़ता चला गया. स्थिति इतनी खराब हो गई कि परिवार के दो छोटे भाई-बहन किराया नहीं दे पाए और उन्हें अपने माता-पिता के घर वापस जाना पड़ा. वहीं बाकी सदस्य अपने घर के लोन और खर्चों को संभालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

Advertisement

किराया नहीं दे पाए, लौटना पड़ा घर
उस व्यक्ति ने बताया कि उसके माता-पिता दक्षिण कैरोलिना के एक छोटे ग्रामीण इलाके में रहते हैं, जहां नौकरी के मौके बहुत कम हैं. वहां उनकी पढ़ाई और अनुभव के हिसाब से काम मिलना बेहद मुश्किल है. यहां तक कि छोटी दुकानों या रिटेल सेक्टर में नौकरी पाना भी आसान नहीं है. पोस्ट में उसने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि सालों की मेहनत के बाद एक दिन पूरा परिवार एक साथ आर्थिक परेशानी में फंस जाएगा. अब परिवार इस बात पर चर्चा कर रहा है कि सबसे पहले किसके घर का लोन चुकाया जाए और किसकी मदद की जाए. इस पोस्ट पर हजारों लोगों ने प्रतिक्रिया दी. कई लोगों ने बताया कि उन्होंने भी 2008 की मंदी के दौरान ऐसी ही मुश्किलों का सामना किया था. कुछ लोगों ने सलाह दी कि परिवार को एक साथ रहकर खर्च कम करने चाहिए और जहां ज्यादा नौकरी के मौके हो वहां जाने पर कोशिश करना चाहिए.

कई यूजर्स ने यह भी कहा कि आजकल आईटी, टेक और एयरलाइन सेक्टर में छंटनी तेजी से बढ़ रही है. कुछ लोगों ने चिंता जताई कि आने वाले समय में एआई और ऑटोमेशन की वजह से और ज्यादा नौकरियां प्रभावित हो सकती हैं. यह कहानी सिर्फ एक परिवार की नहीं, बल्कि उन लाखों लोगों की चिंता को दिखाती है जो आज नौकरी की असुरक्षा और बढ़ती महंगाई के बीच संघर्ष कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement