Must visit places in Mussoorie: मसूरी घूमने की कर रहे हैं प्लानिंग? इन 5 खूबसूरत जगहों को देखे बिना ट्रिप रहेगी अधूरी

Must visit places in Mussoorie: उत्तराखंड की गोद में बसा मसूरी बेहद खूबसूरत शहर है. मसूरी को पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. आज हम आपको यहां की 5 ऐसी खूबसूरत जगहों के बारे में बताएंगे, जहां आपको घूमने जरूर जाना चाहिए.

Advertisement
पहाड़ों की रानी मसूरी की ये 5 जगहें जीत लेंगी आपका दिल, भूलकर भी न करें मिस (Photo- Adobe stock) पहाड़ों की रानी मसूरी की ये 5 जगहें जीत लेंगी आपका दिल, भूलकर भी न करें मिस (Photo- Adobe stock)

आजतक लाइफस्टाइल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 10:50 PM IST

Must visit places in Mussoorie: मसूरी उत्तराखंड का एक बहुत ही खूबसूरत हिल स्टेशन है. इसे पहाड़ों की रानी भी कहा जाता है. उत्तराखंड में स्थित यह हिल स्टेशन अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ठंडी हवाओं और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है. यहां की ठंडी हवा, पहाड़ों के सुंदर नजारे और हरियाली पर्यटकों को खूब पसंद आती है. हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक यहां घूमने आते हैं. अगर आप मसूरी घूमने जा रहे हैं तो इन 5 जगहों पर जाना न भूलें.

Advertisement

केम्प्टी फॉल (Kempty Falls)
यह मसूरी की सबसे मशहूर जगहों में से एक है. ऊंचाई से गिरता पानी और आसपास की खूबसूरत वादियां इसे और भी आकर्षक बनाती हैं. गर्मी और बारिश के मौसम में लोग यहां खूब आते हैं. यहां लोग झरने के ठंडे पानी में नहाने और फोटो खिंचवाने आते हैं. 

गन हिल (Gun Hill)
पहाड़ों की रानी मसूरी का गन हिल पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा व्यूपॉइंट में से एक है. यह मसूरी का दूसरा सबसे ऊंचा प्वाइंट माना जाता है. यहां से पूरे शहर और हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों का शानदार नजारा दिखाई देता है. यहां तक पहुंचने के लिए रोपवे की सवारी भी की जा सकती है.

लाल टिब्बा (Lal Tibba)
लाल टिब्बा मसूरी का सबसे ऊंचा प्वाइंट माना जाता है.  यह समुद्र तल से लगभग 8 हजार मीटर की ऊंचाई पर बसा हुआ है. यहां से बर्फ से ढकी हिमालय की चोटियों को साफ देखा जा सकता है. सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य यहां बेहद खूबसूरत लगता है. 

Advertisement

कैमल्स बैक रोड (Camel’s Back Road)
कैमल्स बैक रोड मसूरी में सबसे ज्यादा घूमी जाने वाली जगहों में से एक है. यह रोड ऊंट की पीठ जैसी दिखने वाली चट्टान के कारण काफी फेमस है. यहां आप आराम से वॉक कर सकते हैं और पहाड़ों के खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं.

मॉल रोड (Mall Road)
मॉल रोड को मसूरी ता दिल भी कहते हैं. यह जगह घूमने और शॉपिंग के लिए काफी फेमस हैं.यहां कई कैफे, रेस्टोरेंट और दुकानें हैं जहां आप स्थानीय चीजें खरीद सकते हैं और पहाड़ों के सुंदर नजारे देख सकते हैं.

अगर आप मसूरी घूमने का प्लान बना रहे हैं तो इन जगहों पर जरूर जाएं. यहां की खूबसूरती और ठंडा मौसम आपकी यात्रा को यादगार बना देंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement