जिस Sora ने मचाया था तहलका, उसे ही बंद कर रहा OpenAI! आखिर क्या हुआ?

OpenAI ने ऐलान किया है कि वो अपने पॉपुलर Sora ऐप को बंद कर रही है. दरअसल कंपनी ने हाल ही में एक ऐप लॉन्च किया था जिसका नाम Sora App था. कंपनी इसे बंद कर रही है. इसके पीछे कई वजहें हैं आइए जानते हैं.

Advertisement
OpenAI बंद रहा है Sora App OpenAI बंद रहा है Sora App

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 4:25 PM IST

AI की दुनिया में बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आई है. ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI ने अपने पॉपुलर वीडियो जनरेशन टूल Sora को बंद करने का फैसला लिया है.

ये वही टूल है जिसने लॉन्च होते ही इंटरनेट पर धूम मचा दी थी, लेकिन अब कुछ ही महीनों में इसे बंद किया जा रहा है. भले ही ये फैसला चौंकाने वाला लगता है, लेकिन इसके पीछे कई बड़ी वजहें हैं. दिलचस्प ये है कि ऐप बंद करने की वजह यूजर्स कम होना नहीं था, क्योंकि इसके यूजर्स तेजी से बढ़ रहे थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: क्या है Puch AI? यूपी सीएम के पोस्ट के बाद वायरल, मिलेंगे 25000 करोड़?

दरअसल, OpenAI अब अपनी प्रायॉरिटी बदल रहा है. कंपनी अब कंज्यूमर ऐप्स से हटकर बड़े AI गोल्स, एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स और रोबोटिक्स पर फोकस करना चाहती है. कंपनी का मानना है कि लंबे समय में वही प्रोजेक्ट टिकेंगे जहां स्केल, कंट्रोल और कमाई तीनों का बैलेंस हो.

Sora के लिए भारी कंप्यूट पावर

Sora को चलाना आसान नहीं था. यह एक ऐसा AI टूल था जो टेक्स्ट से हाई क्वालिटी वीडियो बनाता था, और इसके लिए भारी कंप्यूटिंग पावर की जरूरत होती थी. हर वीडियो के पीछे बड़े सर्वर और महंगे GPU लगते थे. यही वजह है कि कंपनी के लिए इसे मेंटेन करना काफी महंगा पड़ रहा था.

कॉपीराइट भी बना वजह

Sora को लेकर कॉपीराइट को लेकर भी काफी विवाद हुआ. कई बार AI से बने वीडियो में कॉपीराइटेड कैरेक्टर्स और कंटेंट नजर आए, जिससे क्रिएटर्स और स्टूडियोज ने सवाल उठाए. हॉलीवुड तक में इसको लेकर चिंता बढ़ी कि AI उनके कंटेंट को बिना अनुमति इस्तेमाल कर सकता है.

Advertisement

1 बिलियन डॉलर की डील भी गई

एक और बड़ा झटका तब लगा जब Disney के साथ करीब 1 बिलियन डॉलर का पोटेंशियल डील भी टूट गया. यह डील Sora के जरिए Disney के कैरेक्टर्स को AI वीडियो में इस्तेमाल करने को लेकर थी, लेकिन शटडाउन के साथ ही यह पार्टनरशिप भी खत्म हो गई.

यह भी पढ़ें: एक साल पुराने Puch AI को UP सरकार से मिली 25 हजार करोड़ रुपये की डील? मुख्यमंत्री ने दिया जवाब

इससे साफ हो गया कि बड़े एंटरटेनमेंट प्लेयर्स भी अभी इस टेक्नोलॉजी को लेकर पूरी तरह कंफर्टेबल नहीं हैं. इस पूरे डेवेलपमेंट ने क्लियर कर दिया कि OpenAI अब एक्सपेरिमेंटल प्रोडक्ट्स से पीछे हटकर ज्यादा स्टेबल और प्रॉफिटेबल बिजनेस मॉडल की तरफ बढ़ रहा है.

कंपनी पहले ही इशारा कर चुकी थी कि उसे अपने रिसोर्सेज को सही जगह लगाना होगा. अब फोकस कोडिंग टूल्स, एंटरप्राइज AI और एक बड़े सुपर ऐप पर है, जहां कई AI सर्विसेज को एक साथ लाया जा सके.

लॉन्च होते ही वायरल हुआ था ऐप

Sora की जर्नी भी काफी दिलचस्प रही. 2025 में लॉन्च होते ही यह ऐप वायरल हो गया था और कुछ ही दिनों में लाखों डाउनलोड हासिल कर लिए थे. सोशल मीडिया पर AI से बने वीडियो की बाढ़ आ गई थी. हालांकि ये अमेरिका और कनाडा में था और भारत में लॉन्च नहीं हुआ था.  यानी शुरुआत धमाकेदार रही, लेकिन सस्टेन करना मुश्किल हो गया.

Advertisement

अब बड़ा सवाल यह है कि क्या Sora पूरी तरह खत्म हो गया है. जवाब थोड़ा ट्रिकी है. OpenAI ने साफ किया है कि भले ही कंज्यूमर ऐप बंद हो रहा है, लेकिन Sora की कोर टेक्नोलॉजी खत्म नहीं हो रही.

कंपनी इसे रोबोटिक्स और वर्ल्ड सिमुलेशन जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में इस्तेमाल करेगी. इसका मतलब है कि Sora पर्दे के पीछे जिंदा रहेगा और फ्यूचर की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टेक्नोलॉजी को मजबूती देगा.

आने वाले समय में इसका असर यूजर्स पर भी दिखेगा. जो लोग AI वीडियो क्रिएशन के लिए Sora पर डिपेंडेंट थे, उन्हें अब दूसरे टूल्स की तरफ जाना पड़ेगा. साथ ही यह भी मुमकिन है कि OpenAI फ्यूचर में इसी टेक्नोलॉजी को किसी नए और बेहतर फॉर्म में वापस लाए.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement