क्या है Puch AI? जिसे योगी सरकार से मिली 25 हजार करोड़ की डील
25 Mar 2026
Photo: puch.ai
उत्तर प्रदेश की सरकार ने आर्टिफीशियल इंटेलीजेंस (AI) को लेकर एक बड़ी डील है. योगी सरकार ने पूछ एआई (Puch.AI) के साथ 25 करोड़ रुपये का MOU साइन किया है.
Photo: puch.ai
उत्तर प्रदेश सरकार और पूछ एआई के तहत की गई डील में राज्य में AI पार्क, डेटा सेंटर और AI यूनिवर्सिटी को तैयार करना होगा.
Photo: puch.ai
पूछ एआई की शुरुआत सिद्धार्थ भाटिया और अरजित जैन ने मिलकर की है. दोनों का इरादा ऐसा प्लेटफॉर्म बनाना था, जो सभी भारतीयों के लिए उपलब्ध हो.
Photo: puch.ai
पूछ एआई में लैंग्वेज को रुकावट नहीं बनने दिया है. इसकी मदद से कोई भी भारतीय अपनी लैंग्वेज में बोल सकते हैं और सवाल पूछ सकते हैं.
Photo: puch.ai
ऑफिशियल पोर्टल पर लिखा है कि 'कुछ भी हो, बस पूछ'. यहां यूजर्स अपने सवालों को अपनी लैंग्वेज में पूछ सकते हैं.
Photo: puch.ai
पूछ एआई को इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप पर भी यूज किया जा सकेगा. ऑफिशियल पोर्टल पर WhatsApp का लिंक मौजूद हैं.
Photo: puch.ai
अफवाहों पर रोक लगाने के लिए भी इसमें एक फीचर है, जो वायरल मैसेज की रिएलिटी चेक करता है.
Photo: puch.ai
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर पोस्ट किया. पोस्ट में लिखा कि 25 करोड़ रुपये का MoU हुआ है.
Photo: PTI
हालांकि इस डील को लेकर विवाद भी खड़ा हुआ कि एक साल पुरानी कंपनी के साथ इतनी बड़ी डील क्यों की गई. फिर खुद मुख्यमंत्री ने इसपर सफाई दी.
Photo: PTI
सीएम ने पोस्ट करके बताया है कि यह कोई सीधे पैसा देने वाली डील नहीं है. बल्कि एक MoU यानी एक समझौता है.