ईरान के सुप्रीम लीडर अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई से जुड़ा X अकाउंट (पुराना नाम Twitter) पर वेरिफाइड होने से कई बड़े गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. साथ ही ये बता रहा है कि क्या यह प्लेटफॉर्म अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है.
Tech Transparency Project, अमेरिका का एक टेक वॉचडॉग संगठन है. यह संगठन असल में बड़ टेक कंपनियों की नीतियों, उनके बिजनेस मॉडल, डेटा प्रैक्टिस और कानूनों के पालन की जांच करता है.
X प्लेटफॉर्म की मॉनेटाइजेशन पॉलिसी की जांच
TTP ने पहले भी X प्लेटफॉर्म की मॉनेटाइजेशन पॉलिसी की जांच की है. संगठन का कहना है कि छोटे खामेनेई का अकाउंट X Premium सब्सक्रिप्शन के साथ एक्टिव नजर आया. वहीं, मोजतबा खामेनेई का नाम 2019 से अमेरिकी सरकार की प्रतिबंध सूची में शामिल है.
इस महीने की शुरुआत में तैयार किया अकाउंट
TTP के अनुसार, ईरान से संचालित मोजतबा खामेनेई का अकाउंट इसी महीने की शुरुआत में बनाया गया है. इस पर ब्लू चेकमार्क नजर आया था, जो आमतौर पर प्लेटफॉर्म पर पेड वेरिफिकेशन का संकेत होता है.
यह भी पढ़ें: मोबाइल डेटा पर सरकार लगा सकती है नया टैक्स, हर GB डेटा पर देना होगा इतना एक्स्ट्रा
TTP ने ये भी कहा कि इस अकाउंट को ईरान के कई स्टेट-लिंक्ड अकाउंट्स ने प्रमोट किया है. इनमें एक अकाउंट ऐसा भी है जिसका इस्तेमाल पहले खामेनेई के पिता करते थे.
उस अकाउंट पर ग्रे चेकमार्क है, जिसे X प्लेटफॉर्म सरकारी अधिकारियों के वेरिफाइड अकाउंट को आइडेंटीफाई करने के लिए करता है.
वेरिफाइड चेक मार्क एक पेड सब्सक्रिप्शन है
X प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड चेक मार्क एक पेड सब्सक्रिप्शन है, जिसके तहत यूजर्स को की तरह के फीचर्स मिलते हैं. अकाउंट एक बार पब्लिक स्पेस में आने के बाद खामेनेई के अकाउंट पर 20 हजार से ज्यादा फॉलोवर्स शामिल हो गए.
टेक ट्रांस्पेरेंसी प्रोजेक्ट की डायरेक्टर केटी पॉल ने कहा कि यह अकाउंट उस व्यापक पैटर्न का हिस्सा है, जिसको उनका संगठन लंबे समय से ट्रैक कर रहा है. आगे कहा कि नए सुप्रीम लीडर का यह अकाउंट उन कई अकाउंट्स में से एक है, जो प्रतिबंधित संस्था से जुड़े होने के बाद भी X को प्रीमियम सर्विस के लिए पेमेंट कर रहे हैं.
aajtak.in