अफवाह नहीं, Meta ने बताया छंटनी का सच, इस दिन 8 हजार लोगों को निकाला जाएगा

Meta layoffs: फेसबुक-इंस्टाग्राम की पेरेंटल कंपनी मेटा अब बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी की तरफ से कर्मचारियों को लेटर भेजा जा चुका है और बताया है कि आने वाले दिनों में कंपनी बड़े स्तर पर बदलाव करेगी. इसमें 20 मई को भी मेंशन किया है. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Meta 8 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगा. (Photo:Unsplash) Meta 8 हजार लोगों को नौकरी से निकालेगा. (Photo:Unsplash)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 24 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 4:29 PM IST

अफवाहों के लंबे दौर के बाद अब मेटा ने कंफर्म कर दिया है कि वह बड़े स्तर पर छंटनी करने जा रही है. मेटा ग्लोबल वर्कफोर्स में से करीब 10 परसेंट कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाने जा रही है. आने वाले दिनों में कंपनी अपने अधिकतर कामों को ऑटोमेशन की तरफ ले जा रही है. 

ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट् में एक मीमो का खुलासा हुआ है. रिपोर्ट में दावा किया है कि मेटा के चीफ पीपुल ऑफिसर जेनेला गाले के ऑफिस की तरफ से कर्मचारियों को एक ईमेल भेजा है. 

Advertisement

मैसेज में कहा है कि कंपनी आंतरिक बदलाव को लेकर काम कर रही है, जिसके चलते करीब 20 मई को ये बदलाव देखने को मिलेगा. कंपनी टोटल वर्कफोर्स में से करीब 10 परसेंट छंटनी करने जा रही है. 

पुरानी रिपोर्ट्स पर गौर करें तो वहां भी बताया जा चुका है कि मेटा अगले महीने 20 मई को बड़े लेवल पर छंटनी करने की तैयारी कर रही है. इसमें करीब 8 हजार कर्मचारियों को निकाल जाएगा. 

मार्क जकरबर्ग बड़े लेवल पर AI को लेकर तैयारी कर रहे

मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग AI को लेकर बड़ी प्लानिंग कर रहे हैं. आने वाले दिनों में वे अपने कई काम और टास्क को ऑटोमेशन बेस्ड करेंगे.   

यह भी पढ़ें: Aadhaar ऐप पर सरकार का बड़ा फैसला, स्मार्टफोन कंपनियों के विरोध के बाद प्लान ड्रॉप

Advertisement

मेटा ने आगे होने वाली भर्तियों को भी रोका

रिपोर्ट के मुताबिक, छंटनी का असर सिर्फ मौजूदा मेटा कर्मचारियों तक सीमित नहीं रहेगा. कंपनी ने साफ कर दिया है कि वह 6 हजार खाली पोस्ट को फिलहाल भरने नहीं जा रही है, जिसको पहले भरने का प्लान था. 

स्टाफ के साथ ये जानकारी शेयर करना मुश्किल 

कंपनी ऑफिसर ने माना है कि कर्मचारियों के साथ वह एक मुश्किल जानकारी शेयर कर रहे हैं. उन्होंने बताया है कि छंटनी की जानकारी पहले ही मीडिया में आ चुकी हैं. इसलिए ये जानकारी देनी पड़ रही है. 

लीक्स रिपोर्ट के मुताबिक, मेटा की छंटनी सिर्फ 8 हजार लोगों की नौकरी खत्म करने तक नहीं रुकेगी. बल्कि आने वाले दिनों में और भी लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement