सस्ता हुआ 200MP कैमरा वाला सैमसंग का फोन, पावरफुल परफॉर्मेंस, ये है नई कीमत

Samsung Galaxy S26 Ultra 5G की कीमत काफी कम हो गई है. अब इस हैंडसेट पर 15 हजार रुपये तक बचाने का मौका मिल रहा है. सैमसंग के इस स्मार्टफोन में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है, साथ ही इसमें पावरफुल प्रोसेसर और प्राइवेसी डिस्प्ले का फीचर मिलता है. आइये इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.

Advertisement
Samsung Galaxy S26 Ultra पर 15 हजार रुपये बचाने का मौका मिलेगा. (Photo: Samsung) Samsung Galaxy S26 Ultra पर 15 हजार रुपये बचाने का मौका मिलेगा. (Photo: Samsung)

आजतक टेक्नोलॉजी डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 13 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:35 AM IST

सैमसंग गैलेक्सी एस 26 अल्ट्रा, एक फ्लैगशिप ग्रेड का स्मार्टफोन है. इस हैंडसेट में पावरफुल परफॉर्मेंस, 200 मेगापिक्सल का कैमरा और कई अच्छे फीचर्स मिलते हैं. सैमसंग ने कुछ महीने पहले ही इस हैंडसेट को लॉन्च किया है और अब इस पर 15 हजार रुपये बचाने का मौका मिल रहा है. 

Samsung Galaxy S26 Ultra को भारत में 1,39,999 रुपये में लॉन्च किया था. ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म ऐमेजॉन इंडिया पर इसको 1,30,999 रुपये में लिस्ट किया है, जिसमें 9 हजार रुपये का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. 

Advertisement

सैमसंग के इस हैंडसेट पर 9 हजार रुपये सीधे बचाने का मौका मिल रहा है. वहीं, 6 हजार रुपये का इंस्टैंट बैंक डिस्काउंट भी मिल रहा है, जिसके लिए चुनिंदा बैंक के कार्ड का यूज करना होगा. ऐसे में यूजर्स को पूरे 15 हजार रुपये तक बचाने का मौका मिलेगा. 

Samsung Galaxy S26 Ultra के स्पेसिफिकेशन्स 

Samsung Galaxy S26 Ultra में कई कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया है. साथ ही इसमें 50 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस, 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो और 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस दिया गया है. 

यह भी पढ़ें: Galaxy S26 Ultra Review: प्राइवेसी डिस्प्ले से लैस है ये फोन, देखें फीचर्स

Samsung Galaxy S26 Ultra का डिस्प्ले 

Samsung Galaxy S26 Ultra में 6.9 इंच का डायनेमिक LTPO AMOLED 2X डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल किया गया है. कॉर्निंग गोरिल्ला आर्मर 2 ग्लास प्रोटेक्शन दी गई है. 

Advertisement

Samsung Galaxy S26 Ultra का प्रोसेसर 

Samsung Galaxy S26 Ultra में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 8 इलाइट जेन 5 (3nm) चिपसेट का यूज किया है. साथ इसमें 5000 mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 60W फास्ट चार्जर मिलता है. इसमें रिवर्स और वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »