शुभमन गिल-सूर्यकुमार यादव ICC रैकिंग में नंबर 1, फ‍िर भी दोनों 'सिंगल फॉर्मेट' के ख‍िलाड़ी बनकर रह गए... आंकड़े दे रहे गवाही

Shubman Gill-Suryakumar Yadav Analysis: शुभमन गिल और सूर्यकुमार यादव के हाल‍िया गेम को देख जाए तो नजर आता है तो ये दोनों ही केवल एक फॉर्मेट में सुपरहिट हैं. सूर्या का बल्ला टी20 में गरजता है तो शुभमन गिल वनडे स्पेशल‍िस्ट बनकर रह गए हैं. गिल वनडे तो सूर्या टी20 में नंबर 1 हैं.

Advertisement
सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल (Getty) सूर्यकुमार यादव और शुभमन गिल (Getty)

Krishan Kumar

  • नई दिल्ली ,
  • 17 दिसंबर 2023,
  • अपडेटेड 2:49 PM IST

Is Suryakumar Yadav-Shubman Gill single Format Player: टीम इंडिया के दो अलग तरह के बल्लेबाज, लेकिन दोनों ही शानदार... शानदार अपने बल्लेबाजी स्टाइल के कारण. जब दोनों चलते हैं तो लगता है कि अपने दम पर ही मैच ज‍िता देंगे. इन दोनों से फैन्स भी उम्मीद करते हैं कि वे अपने खेल को और आगे ले जाएंगे और तीनों फॉर्मेट में जौहर बिखेरेंगे. 

Advertisement

पर गिल और सूर्या दोनों का क्रिकेट रिकॉर्ड देखा जाए तो ये साफ है कि ये दोनों केवल 'फॉर्मेट-स्पेशल‍िस्ट' बनकर रह गए हैं. फॉर्मेट स्पेशल‍िस्ट इसल‍िए कहा क्योंकि सूर्या जहां टी20 के उस्ताद हैं और इस फॉर्मेट के नंबर 1 ICC रैंक‍िंंग वाले बल्लेबाज हैं. वहीं शुभमन गिल का बल्ला वनडे क्रिकेट में गरजता है,  वो ODI फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं. 

लेकिन सबसे बड़ी चिंता की बात यह है सूर्या टी20 के इतर वनडे में फ्लॉप रहे हैं. टेस्ट क्रिकेट में उनको केवल एक ही मैच में मौका मिला है. हालांकि, टीम इंडिया के लिए सूर्या कितने अहम हैं, इस बात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टी20 के अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन के बावजूद उनको वनडे वर्ल्ड कप टीम में सेलेक्ट किया गया.

वर्ल्ड कप में सूर्या केवल इंग्लैंड के ख‍िलाफ शानदार खेले, लखनऊ में उन्होंने बेहद जरूरी 49 रनों की पारी खेली. बाकी उनका बल्ला खामोश रहा. सूर्या ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 के 7 मैचों में 17.66  के एवरेज से 105  रन बनाए. 

Advertisement

इसके इतर जैसे ही वह 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ खेलने उतरे उन्होंने 5 मैचों में 144 रन बनाए. सूर्या का इस दौरान एवरेज 28.80 भले कम लग रहा हो, लेकिन उन्होंने 160.00 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. साउथ अफ्रीका के ख‍िलाफ 3 मैचों की टी20 सीरीज में केवल 2 मुकाबले हुए. यहां सूर्या ने 2  मैचों में 169.56 के तगड़े स्ट्राइक रेट 156 रन बनाए. सूर्या ने इस दौरान एक शतकीय पारी खेली. 

सूर्यकुमार यादव 

सूर्या का कर‍ियर 
1 टेस्ट मैच, 8 रन, एवरेज 8.00    
37 वनडे, 25.76 एवरेज, 736 रन, 105.02 स्ट्राइक रेट
60 टी20 इंटरनेशनल, 2141 रन, 45.55 एवरेज, 171.55 स्ट्राइक रेट     

जब सूर्या ने की थी अपने वनडे फॉर्म की आलोचना 

वैसे सूर्या खुद भी अपने वनडे फॉर्म को लेकर च‍िंत‍ित रहे हैं. वेस्टइंडीज दौरे पर उन्होंने अपने वनडे के फॉर्म को लेकर आलोचना की थी. ऐसे में हाल फिलहाल के दौर में पहली बार दिखा कि किसी क्रिकेटर ने अपने आप की आलोचना की हो. यादव ने अगस्त 2023 में विंडीज के ख‍िलाफ तब तीसरे टी20 मैच के बाद खुद के ODI फॉर्म की आलोचना की थी. सूर्या ने तब पोस्ट मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था,  ''मेरे वनडे के नंबर बहुत खराब हैं और इसे स्वीकार करने में कोई शर्म नहीं है. ईमानदार होना बहुत जरूरी है, क्योंकि यह बात हर कोई जानता है, पर जरूरी यह है कि इसमें सुधार कैसे किया जाए”. 

Advertisement

सूर्या तब यहीं नहीं रुके और कहा था रोहित और राहुल सर ने मुझसे कहा है कि यह वह फॉर्मेट है जिसमें मैं ज्यादा नहीं खेलता इसलिए तुम्हें इसे और अधिक खेलना होगा और इसके बारे में सोचना होगा. 

गिल का बल्ला वनडे में गरजता है, पर...

अब बात शुभमन गिल की, उनके साथ भी यही दिक्कत नजर आती है. नंबर 1 वनडे बल्लेबाज शुभमन गिल का टी20 फॉर्मेट में प्रदर्शन वैसा नहीं है, ना ही उनका बल्ला टेस्ट क्रिकेट में वैसा रहा है, जो वनडे क्रिकेट में रहता है. गिल ने अब तक 44 वनडे में 61.37 के एवरेज और 103.46 के स्ट्राइक रेट से 2271 रन बनाए हैं. इसमें 6 शतक भी शामिल हैं. 

गिल का वनडे वर्ल्ड कप 2023 में प्रदर्शन संतोषजनक रहा, यहां उन्होंने 9 मैचों में  44.25 के एवरेज और 106.94 के स्ट्राइक रेट से  354 रन बनाए. अब तक गिल ने 13 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जहां गिल ने 26.00 के एवरेज और 145.11 के स्ट्राइक रेट से 312 रन बनाए हैं, इसमें एक शतक शामिल है. वहीं 13 टेस्ट में उन्होंने 26.00 के एवरेज से 312 रन बनाए हैं, यहां भी गिल के नाम एक सेंचुरी है.     

क्या गिल को मिलेगा टी20 वर्ल्ड कप में मौका? 

Advertisement

ऐसे में बड़ा सवाल है कि क्या गिल अगले साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह बना पाएंगे? क्योंकि हाल फ‍िलहाल में ऋतुराज गायकवाड़ उनका कंपटीशन बनकर टी20 में उभरे हैं. यशस्वी जायसवाल भी टी20 फॉर्मेट में बतौर ओपनर एक च्वाइस हैं.

गायकवाड़ ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 5 टी20 मैचों में सीरीज में 55.75 के एवरेज और 159.29 की स्ट्राइक रेट से कुल 223 रन बनाए थे.  इस दौरान गायकवाड़ ने गुवाहाटी में एक 123 रनों की नाबाद शतकीय पारी भी खेली थी. गायकवाड़ ने बतौर ओपनर 18 टी20 मैच खेले हैं, जहां उनके बल्ले से 35.71 के एवरेज और 140.05 के स्ट्राइक रेट से 500 रन आए हैं. 

वहीं यशस्वी जायसवाल ने टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में 15 मैच बतौर ओपनर खेले हैं, जहां उनके बल्ले 33.07 के एवरेज और 159.25 के स्ट्राइक रेट से 430 रन बनाए हैं. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement