IPL 2026: शुभमन गिल के शतक पर झूम उठे पिता, वायरल हुआ सेलिब्रेशन, VIDEO

आईपीएल 2026 के क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तूफानी शतक जड़कर टीम को फाइनल में पहुंचा दिया. गिल के शतक के बाद स्टेडियम में बैठे उनके पिता का खास सेलिब्रेशन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Advertisement
शुभमन गिल के पिता का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल (Photo: BCCI/Screegrab @StarSportsIndia) शुभमन गिल के पिता का सेलिब्रेशन वीडियो वायरल (Photo: BCCI/Screegrab @StarSportsIndia)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 30 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:02 PM IST

IPL (इंडियन प्रीमियर लीग) 2026 के क्वालिफायर-2 में 29 मई को गुजरात टाइटन्स (GT)  ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को हरा द‍िया. गुजरात ने 7 व‍िकेट से यह मुकाबला जीतकर फाइनल में अपनी जगह बना ली.

गुजरात टाइटन्स (GT) 31 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल खेलेगी. क्वालिफायर-2 में गुजरात टाइटन्स की जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान शुभमन गिल रहे.

Advertisement

शुभमन गिल ने इस मैच मैं शानदार शतक जड़ा. शुभमन ने 53 गेंदों पर 104 रनों की कप्तानी पारी खेली और टीम को फाइनल में पहुंचाया. यह उनके आईपीएल करियर का पांचवां शतक था. 

गिल की इस पारी में 15 चौके और 3 छक्के शामिल थे. शुभमन गिल और साई सुदर्शन के बीच 167 रनों की साझेदारी हुई. इस मुकाबले में शुभमन गिल ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए. 

आईपीएल इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ जब एक सीजन में तीन बल्लेबाजों ने 700 से ज्यादा रन बनाए हैं. खास बात यह रही कि पहली बार एक ही टीम के दो बल्लेबाजों शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने 700+ रन पूरे किए.  

शुभमन गिल IPL प्लेऑफ में शतक जड़ने वाले पहले कप्तान बने. शुभमन IPL प्लेऑफ में 2 शतक जड़ने वाले पहले बैटर भी बन गए हैं. शुभमन को इस मैच जिताऊ पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' खिताब भी मिला. शुभमन इस आईपीएल सीजन बेहतरीन फॉर्म में है. गिल ने इस IPL सीजन 15 मैचों में 163.71 की स्ट्राइक रेट से 722 रन बनाए हैं.

Advertisement

हालांकि इस मैच का सबसे अनोखा पल 13.3 ओवर में आया जब शुभमन ने चौका मारकर अपना शतक पूरा किया और स्टेडियम में बैठे शुभमन के पिता अपने आप को रोक नहीं पाए, और खास अंदाज में अपने बेटे के शतक को सेलिब्रेट किया. मैच का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »