LSG vs GT, IPL 2026 Live Score: लखनऊ ने गुजरात को दिया 165 रनों का टारगेट, प्रसिद्ध कृष्णा ने झटके 4 विकेट

Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans IPL Live Cricket Score: लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स आमने-सामने हैं. गुजरात टाइटन्स ने 2022 का सीजन अपने नाम किया था. वहीं एलएसजी अब तक खिताब नहीं जीत पाई है.

Advertisement
आईपीएल में लखनऊ-गुजरात की टक्कर (Photo: PTI) आईपीएल में लखनऊ-गुजरात की टक्कर (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • लखनऊ,
  • 12 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 5:16 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-19 में आज (12 अप्रैल) लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) का सामना गुजरात टाइटन्स (GT) से है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में लखनऊ ने गुजरात को 165 रनों का टारगेट दिया है.

मौजूदा आईपीएल सीजन में गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के खेल में निरंतरता नहीं दिखी है. गुजरात टाइटन्स को पंजाब किंग्स (PBKS) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. वहीं दिल्ली कैपिटल्स (DC) को उसने 1 रन से मात दी थी. दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार मिली थी. फिर उसने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को पराजित किया था. लखनऊ-गुजरात मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहिए...

Advertisement

लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 164 रन बनाए. लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत कुछ अच्छी नहीं रही. दूसरे ही ओवर में उसने मिचेल मार्श (11 रन) का विकेट खो दिया, जो कगिसो रबाडा का शिकार बने. कप्तान ऋषभ पंत (18 रन) लय में दिख रहे थे, लेकिन मोहम्मद सिराज ने उनकी इनिंग्स पर ब्रेक लगा दिया. फिर एडेन मार्करम के रूप में लखनऊ को तीसरा झटका लगा. मार्करम 30 रनों के निजी स्कोर पर प्रसिद्ध कृष्णा को अपना विकेट दे बैठे.

प्रसिद्ध कृष्णा ने फिर आयुष बदोनी (9 रन) को भी पवेलियन भेज दिया. बदोनी के आउट होने के समय लखनऊ का स्कोर 74/4 था. निकोलस पूरन (19 रन) की खराब फॉर्म जारी रही और उन्हें भी प्रसिद्ध कृष्णा ने चलता किया. इसके बाद अब्दुल समद छठे विकेट के रूप में आउट हुए. समद (18 रन) को अशोक शर्मा ने पवेलियन रवाना किया.

Advertisement

पिछले मैच के हीरो मुकुल चौधरी ने भी निराश किया और सिर्फ 18 रन बना सके. फिर अशोक शर्मा ने 'इम्पैक्ट सब; के रूप में उतरे जॉर्ज लिंडे (16 रन) को पवेलियन भेजा. लगातार विकेट्स गिरने के चलते लखनऊ सुपर जायंट्स बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी. गुजरात टाइटन्स की ओर से प्रसिद्ध कृष्णा ने चार विकेट झटके. वहीं अशोक शर्मा को दो सफलताएं मिलीं. कगिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज को एक-एक विकेट मिला.

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटन्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान  गुजरात टाइटन्स ने चार मैचों में जीत हासिल की. जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मैचों में सफलता नसीब हुई. दोनों टीमों के बीच पिछले सीजन में दो मुकाबले खेले गए थे, जिन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने नाम किया था.

लखनऊ vs गुजरात h2h
कुल मैच: 7
गुजरात ने जीते: 4
लखनऊ ने जीते: 3

गुजरात टाइटन्स की प्लेइंग-11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और अशोक शर्मा.

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग-11: मिचेल मार्श, एडन मार्करम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, आवेश खान, मोहम्मद शमी, दिग्वेश सिंह राठी और प्रिंस यादव.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement