IPL Final 2026: शुभमन ग‍िल के कैच पर व‍िराट कोहली का जोश हुआ 'हाई', हवा में लहराया मुक्का, देखें VIDEO

आईपीएल फाइनल 2026 में गुजरात और बेंगुलरु की रव‍िवार (31 मई) को भ‍िड़ंत हुई. इस फाइनल मुकाबले शुभमन ग‍िल का कैच ज‍िस तरह रजत पाटीदार ने पकड़ा, उसकी बेहद चर्चा रही. जोश हेजलवुड की गेंद पर शुभमन ग‍िल महज 10 रन बनाकर आउट हो गए. देखें वीड‍ियो....

Advertisement
पाटीदार का सुपरमैन कैच, गिल OUT; कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल (Photo: PTI) पाटीदार का सुपरमैन कैच, गिल OUT; कोहली का रिएक्शन हुआ वायरल (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • अहमदाबाद ,
  • 31 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:06 PM IST

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला रव‍िवार (31 मई)  को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेड‍ियम में हुआ. जहां गुजरात की टीम ने पहले बल्लेबाजी की. मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को शुरुआती सफलता उस समय मिली जब कप्तान रजत  पाटीदार ने शानदार फील्डिंग का नमूना पेश करते हुए गुजरात टाइटन्स  के कप्तान शुभमन गिल का बेहतरीन कैच लपक लिया.अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस आईपीए ग्रैंड फ‍िनाले ने रजत पाटीदार ने करीब 19 मीटर दौड़कर यह कैच पकड़ा. इस पर कोहली का जोशीला जश्न देखने लायक था. 

Advertisement

गुजरात टाइटन्स की पारी के तीसरे ओवर में जोश हेजलवुड गेंदबाजी कर रहे थे.ओवर की दूसरी गेंद पर शुभमन गिल ने आक्रामक रुख अपनाते हुए सीधा शॉट खेलने का प्रयास किया.हालांकि गेंद बल्ले के बीचोंबीच नहीं आई.गिल का शॉट उनके स्वाभाविक अंदाज के विपरीत था और गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से से लगकर हवा में काफी ऊंची चली गई. 

मिड-ऑफ पर तैनात RCB कप्तान रजत  पाटीदार ने गेंद पर नजर बनाए रखी और तेजी से पीछे की ओर दौड़ लगाई.पाटीदार ने करीब 19 मीटर की दूरी तय करते हुए शानदार कैच पकड़ लिया.कैच पूरा होते ही गुजरात टाइटन्स खेमे में सन्नाटा छा गया, जबकि RCB खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. 

शुभमन गिल 10 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट हुए.उनकी पारी में दो चौके शामिल रहे.कप्तान के जल्दी आउट होने से गुजरात को शुरुआती झटका लगा, क्योंकि टीम उनसे बड़ी पारी की उम्मीद कर रही थी. 

Advertisement

विकेट गिरते ही विराट कोहली का उत्साह भी देखने लायक था.कोहली ने जोरदार अंदाज में जश्न मनाया और अपने साथियों का हौसला बढ़ाया. कोहली ने ग‍िल के कैच आउट होने के बाद हवा में मुक्का लहराया, इसका वीड‍ियो और फोटो आईपीएल के सोशल मीड‍िया अकाउंट से भी शेयर किया गया.  

सोशल मीडिया पर भी पाटीदार के इस कैच और कोहली के रिएक्शन की चर्चा तेज हो गई. वैसे फाइनल मुकाबले में गुजरात के ख‍िलाफ आरसीबी के गेंदबाजों ने शुरू से हालत खराब कर दी और श‍िकंजा बनाए रखा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »