RCB vs DC, IPL 2026 Highlights: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया, स्टब्स-राहुल ने जड़ी फिफ्टी

Royal Challengers Bengaluru vs Delhi Capitals: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की. स्टब्स और केएल राहुल ने शानदार फिफ्टी लगाई.

Advertisement
दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया (Photo: Reuters) दिल्ली ने आरसीबी को 6 विकेट से हराया (Photo: Reuters)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • बेंगलुरु,
  • 18 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 7:33 PM IST

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच नंबर-26 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना दिल्ली कैपिटल्स (DC) से हुआ. दोनों टीमों के बीच यह रोमांचक मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. जहां दिल्ली ने 6 विकेट से जीत हासिल की. इस मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 176 रनों का टारगेट दिया था. जिसे दिल्ली ने आखिरी ओवर में चेज किया.

Advertisement

ऐसा रहा दिल्ली का रन चेज

रनचेज में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही. दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में पथुम निसंका (1 रन), करुण नायर (5 रन) और समीर रिजवी (2 रन) के विकेट गंवा दिए. इन तीनों ही बल्लेबाजों को भुवनेश्वर कुमार ने चलता किया. यहां से ट्रिस्टन स्टब्स और केएल राहुल ने मिलकर चौथे विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी की. राहुल ने 34 गेंदों पर 57 रन बनाए, जिसमें 6 चौके और दो छक्के शामिल रहे. राहुल का विकेट क्रुणाल पंड्या ने लिया. लेकिन इसके बाद ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर के बीच कमाल की साझेदारी हुई. दोनों ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की और टीम को जीत दिला दी. स्टब्स ने 47 गेंद में नाबाद 60 रन बनाए. वहीं, मिलर ने 10 गेंद में नाबाद 22 रन बनाए.

Advertisement

ऐसी रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की पारी
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 8 विकेट पर 175 रन बनाए. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत अच्छी रही. विराट कोहली और फिल साल्ट ने मिलकर पहले विकेट के लिए 52 रनों की साझेदारी की. कोहली तीन चौके की मदद से 19 रन बनाने के बाद लुंगी एनगिडी की गेंद पर पथुम निसंका को कैच थमा बैठे. इसके बाद साल्ट और देवदत्त पडिक्कल के बीच दूसरे विकेट के लिए 47 रनों की साझेदारी हुई. पडिक्कल (18 रन) को कप्तान अक्षर पटेल ने पवेलियन भेजा.

फिल साल्ट के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा, जो कुलदीप यादव का शिकार बने. साल्ट ने 38 बॉल पर 63 रन बनाए, जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल रहे. कप्तान रजत पाटीदार कुछ खास नहीं कर पाए और 8 रन बनाकर मुकेश कुमार की गेंद पर आउट हुए.

यहां से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लगातार अंतराल पर विकेट खोए, जिसके चलते वो काफी बड़ा स्कोर नहीं बना सकी. टिम डेविड (26 रन), रोमारियो शेफर्ड (1 रन), क्रुणाल पंड्या (12 रन) और जितेश शर्मा (14 रन) का प्रदर्शन बल्ले से उम्दा नहीं रहा. लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव और अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से दो-दो विकेट झटके.

Advertisement

इंडियन प्रीमियर लीग में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच अब तक 34 मुकाबले खेले गए है. इस दौरान रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 20 मुकाबलों जीत हासिल की. जबकि 13 मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स को सफलता मिली. एक मुकाबला बेनतीजा भी रहा. 

बेंगलुरु vs दिल्ली h2h
कुल IPL मैच: 34
बेंगलुरु ने जीते: 20
दिल्ली ने जीते: 13
बेनतीजा: 1

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग-11: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (डब्ल्यू), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड.
इम्पैक्ट सब: रसिक सलाम डार.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, केएल राहुल (विकेटकीपर), समीर रिजवी, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, आकिब नबी डार, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी. नटराजन और मुकेश कुमार.
इम्पैक्ट सब: करुण नायर.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement