... तो क्रिकेटर रिंकू सिंह से नहीं IAS से होती MP प्र‍िया सरोज की शादी, ऐसे शुरू हुई कपल की लव स्टोरी, VIDEO

क्रिकेटर रिंकू सिंह और मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की सांसद (MP) प्रिया सरोज की प्रेम कहानी सोशल मीडिया पर चर्चा में है. एक इंस्टाग्राम लाइक से शुरू हुई बातचीत मॉल की पहली मुलाकात तक पहुंची, जहां रिंकू देर से पहुंचे. परिवार की हिचकिचाहट और व्यस्त करियर के बावजूद दोनों ने रिश्ता निभाया.

Advertisement
रिंकू सिंह और प्र‍िया सरोज की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, यह बात उन्होंने पहली बार एक वीड‍ियो में बताई (Photo: ITG) रिंकू सिंह और प्र‍िया सरोज की प्रेम कहानी कैसे शुरू हुई, यह बात उन्होंने पहली बार एक वीड‍ियो में बताई (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली ,
  • 12 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 5:58 PM IST

रिंकू सिंह को प्रिया सरोज से पहली नजर में ही प्यार हो गया था, यह बात उन्होंने इस वीड‍ियो में बताई. वहीं इस वीड‍ियो में प्र‍िया सरोज ने माना कि उनकी शादी किसी IAS से होने वाली थी, वहीं दोनों में पहले किसने पहले प्रपोज किया? यह बात भी प्र‍िया सरोज और रिंकू सिंह ने बताई . 

भारतीय क्रिकेट टीम के T20 फिनिशर रिंकू सिंह और समाजवादी पार्टी की युवा सांसद प्रिया सरोज अब अपनी लव स्टोरी को लेकर फ‍िर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया पर वायरल 108 सेकंड के  वीडियो लव की अदालत में दोनों ने अपने रिश्ते की शुरुआत से लेकर शादी तक का सफर बेहद हल्के-फुल्के अंदाज में साझा किया.

Advertisement

 इस दौरान जब प्र‍िया सरोज से पूछा गया कि क्या उन्होंने रिंकू को इंस्टाग्राम पर स्टॉक (किसी की प्रोफाइल, पोस्ट, स्टोरीज या गतिविधियों को चोरी-छिपे या बार-बार देखना होता है, बिना उन्हें फॉलो किए या लाइक किए ) किया था? 

इस पर प्र‍िया सरोज ने कहा- नहीं, गलत है. मैंने स्टॉक नहीं किया था. मेरी स‍िस्टर का पेज था, तो उनके पेज का प्रमोशन करवाना था. इनके बारे में मुझे किसी ने बताया था कि ये क्रिकेटर हैं और ये प्रमोशन कर सकते हैं. जनरली हम किसी का पेज लाइक कर देते हैं, तो इसी तरह मैंने उस पेज को लाइक कर दिया था. 

इसी बीच रिंकू ने बीच में प्र‍िया सरोज को टोकते हुए कहा- एक नहीं, दो बार लाइक था. फ‍िर प्र‍िया ने कहा-हां दो बार लाइक किया था. लेकिन इसके बाद रिंकू का खुद से मैसेज आया और लिखा- हाय! मैसेज इनकी तरफ से था, लाइक मैंने किया. 

Advertisement

जब रिंकू और प्रिया पहली बार म‍िले...
इस दौरान रिंकू ने बताया कि जब मैं पहली बार प्र‍िया से मिला था तो मैं लेट हो गया था. मैं करीब 4 घंटे लेट हो गया था. इस पर प्र‍िया ने कहा मैंने फ‍िर इनको डांटा भी था. रिंकू ने कहा कि जब मैं पहली बार प्र‍िया से मिला तो इन्होंने लॉन्ग ड्र्रेस पहनी हुई थी और मैं शॉर्ट पहनकर ही मॉल पहुंच गया था. 

रिंकू ने किया प्र‍िया को प्रपोज, पर पापा नहीं माने 
वीड‍ियो में र‍िंकू ने कहा कि प्र‍िया को उन्होंने प्रपोज तो कर द‍िया था, लेकिन इनके पापा (तूफानी सरोज) नहीं माने थे. यह टाइम करीब 3 साल का रहा था. इस दौरान दोनों ने तय किया कि रिंकू टीम इंड‍िया में आ जाएं और प्रिया जज बन जाएं. प्र‍िया ने बताया कि हम दोनों की डेट कभी नहीं हुई, हम जब भी मिले तो फैम‍िली वाले भी साथ थे. शुरुआती 3 साल में हमारी मुलाकात हुई लेकिन 3-4 महीने में एक बार... 

प्र‍िया ने कहा 2022 में तो पापा उनकी शादी किसी IAS से करवाना चाहते थे, लेकिन इसे उन्होंने बहुत मुश्क‍िल से टाला. इसके बाद रिंकू के पास प्र‍िया के भाई का कॉल आया और उन्होंने पूछा था कि तुम शादी तो कर लोगे ना, इस पर रिंकू ने हामी भर दी थी. 

Advertisement


भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह और यूपी जौनपुर के मछलीशहर की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज की शादी की डेट टाल दी गई थी. रिंकू सिंह और प्रिया सरोज की शादी 18 नवंबर 2025 को वाराणसी में होनी थी. वाराणसी के नदेसर स्थित होटल ताज़ में इस शादी की बुकिंग की गई थी. लेकिन अब मीड‍िया र‍िपोर्टों के अनुसार दोनों की शादी जून 2026 में होगी. रिंकू और  प्रिया सरोज की सगाई 8 जून 2025 को लखनऊ में हुई थी.  

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement