कोच कुंबले की जगह लेने को यह ऑस्ट्रेलियाई भी है लाइन में

इसी कड़ी में एक और नाम क्रेग मैक्डरमॉट का जुड़ गया है. यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और बॉलिंग कोच भी टीम इंडिया का कोच बनने की होड़ में है.

Advertisement
क्रेग मैक्डरमॉट क्रेग मैक्डरमॉट

विश्व मोहन मिश्र

  • नई दिल्ली,
  • 03 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:26 PM IST

एक ओर जहां चैंपियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाला मुकाबला सुर्खियों में है, वहीं टीम इंडिया के कोच को लेकर चर्चा का दौर जारी है. इसी कड़ी में एक और नाम क्रेग मैक्डरमॉट का जुड़ गया है. यह पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज और बॉलिंग कोच भी टीम इंडिया का कोच बनने की होड़ में है. कुंबले का एक साल का कार्यकाल चैंपियंस ट्रॉफी के बाद खत्म हो रहा है.

Advertisement


सूत्रों के मुताबिक, 52 वर्षीय मैक्डरमॉट ने समय रहते अप्लाई कर दिया है. शनिवार को ब्रिस्बेन में उन्होंने कहा, मैंने समय पर सभी प्रक्रिया पूरी की और आवेदन "बहुत पहले" भेज चुका हूं.

उन्होंने कहा, "मैं टीम इंडिया का मुख्य कोच बनने की ख्वाहिश रखता हूं. एक वर्ष से क्रिकेट कोचिंग से दूर हूं, और अब अपनी वापसी चाहता हूं. भारत में रहना मुझे पसंद है. मेरे लिए भारतीय क्रिकेट की सेवा करना अच्छा रहेगा. "

मैक्डरमॉट के बॉलिंग कोच रहते ऑस्ट्रेलिया ने 2015 का वर्ल्ड कप जीता था. साथ ही उनकी देखरेख में कंगारुओं ने एशेज पर भी कब्जा किया. मैक्डरमॉट उस ऑस्ट्रेलियाई टीम में भी शामिल रहे, जिसने 1987 में पहली बार वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाया था.


इससे पहले खबर आई थी कि वीरेंद्र सहवाग समेत 6 पूर्व क्रिकेटरों ने टीम इंडिया के कोच पद के लिए अप्लाई किया है. जिसमें पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टॉम मूडी भी शामिल हैं. 25 मई को इस पद के लिए आवेदन मांगे गए थे. पद के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की क्रिकेट सलाहकार समिति इंटरव्यू लेगी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement