IPL 2018 में खेलेंगे बेन स्टोक्स, ECB ने दी मंजूरी

ब्रिस्टल विवाद में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुए बेन स्टोक्स मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं है.

Advertisement
बेन स्टोक्स बेन स्टोक्स

विश्व मोहन मिश्र

  • लंदन,
  • 01 जनवरी 2018,
  • अपडेटेड 4:58 PM IST

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर बेन स्टोक्स को इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) की ओर से अप्रैल महीने में भारत में आयोजित होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन 11 में खेलने की अनुमति मिल गई है.

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले साल सितंबर में हुए ब्रिस्टल विवाद में शामिल होने के कारण गिरफ्तार हुए बेन स्टोक्स मौजूदा समय में इंग्लैंड टीम का हिस्सा नहीं है.

Advertisement

स्टोक्स को इस मामले में अब भी पुलिस की जांच के परिणाम का इंतजार है. पिछले साल 26 साल के स्टोक्स को राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स द्वारा 14.5 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. वह सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी रहे.

ब्रिस्टल विवाद में फंसे होने के कारण वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एशेज सीरीज में टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. हालांकि, वनडे सीरीज के लिए उनका नाम इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था, लेकिन वह अब अपना नाम वापस ले रहे हैं.

स्टोक्स के स्थान पर वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड टीम में डेविड मलान शामिल हो सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत 14 जनवरी से मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर होगी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »