टीम इंड‍िया में हुई आक‍िब नबी की एंट्री, ट्रोल‍ होने के बाद BCCI का बड़ा ऐलान, क्या अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ म‍िलेगा मौका?

जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से शुरू होने वाले एकमात्र टेस्ट से पहले टीम इंडिया कैम्प से जुड़ गए हैं. आधिकारिक स्क्वॉड में नाम नहीं होने के बावजूद उन्हें बैकअप खिलाड़ी के तौर पर बुलाया गया है. रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन करने वाले नबी को भविष्य के विदेशी दौरों के लिए भी मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

Advertisement
आक‍िब नबी को टीम ने इंड‍िया में म‍िला बड़ा मौका (Photo: PTI) आक‍िब नबी को टीम ने इंड‍िया में म‍िला बड़ा मौका (Photo: PTI)

आजतक स्पोर्ट्स डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 02 जून 2026,
  • अपडेटेड 2:33 PM IST

अफगानिस्तान के खिलाफ 6 जून से मुल्लांपुर में खेले जाने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से पहले जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी भारतीय टीम के कैम्प से जुड़ गए हैं. हालांकि उन्हें अभी आधिकारिक टेस्ट स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक वह बैकअप खिलाड़ी के रूप में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के साथ ट्रेनिंग कर रहे हैं.

Advertisement

आकिब नबी का टीम इंडिया कैम्प में शामिल होना इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि टेस्ट टीम के ऐलान के समय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सेलेक्शन कमेटी को उनके नाम को लेकर ट्रोल होना पड़ा था. अजीत अगरकर की अगुआई वाली सेलेक्शन कमेटी ने जसप्रीत बुमराह को आराम दिए जाने के बाद आकिब की जगह गुरनूर बरार को मौका दिया था. इसके बाद कई क्रिकेट विशेषज्ञों और फैन्स ने नबी को नजरअंदाज किए जाने पर सवाल उठाए थे.

अब टीम इंडिया कैम्प में उनकी एंट्री को भविष्य की योजनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. भले ही अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में उनका खेलना तय नहीं है, लेकिन भारतीय टीम प्रबंधन उनकी प्रगति पर करीबी नजर बनाए हुए है. श्रीलंका दौरे के लिए उनकी दावेदारी फिलहाल कमजोर मानी जा रही है, लेकिन अक्टूबर में न्यूजीलैंड दौरे पर तेज गेंदबाजों के लिए मददगार परिस्थितियों को देखते हुए वह चयनकर्ताओं के रडार पर हो सकते हैं.

Advertisement

आकिब नबी ने पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में शानदार प्रदर्शन किया था. जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत में उन्होंने अहम भूमिका निभाई और टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे. नबी ने 10 प्रथम श्रेणी मुकाबलों में 60 विकेट चटकाए. इस दौरान उनका औसत सिर्फ 12.56 का रहा और उन्होंने सात बार पांच विकेट हॉल अपने नाम किए.

यह भी पढ़ें: अफगान‍िस्तान के ख‍िलाफ सीरीज के लिए टीम इंड‍िया का ऐलान, 4 नए चेहरों को मौका

रणजी में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर उन्हें IPL 2026 मिनी ऑक्शन में दिल्ली कैपिटल्स ने खरीदा था. वह फ्रेंचाइजी के सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ियों में शामिल रहे. द‍िल्ली ने उनको 8.40 करोड़ रुपए में खरीदा था.  हालांकि IPL में उनका पहला सीजन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. उन्होंने पांच मैच खेले लेकिन एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके.

भारत की टेस्ट टीम फिलहाल शुभमन गिल की कप्तानी में अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबले की तैयारी कर रही है. टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल जैसे खिलाड़ी शामिल हैं.
यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की टीम इंड‍िया में एंट्री, बने उपकप्तान... र‍ियान पराग बाहर, BCCI का ऐलान

Advertisement

आकिब नबी को भले ही अभी आधिकारिक तौर पर टेस्ट कैप नहीं मिली हो, लेकिन टीम इंडिया कैम्प में उनकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि चयनकर्ता और टीम प्रबंधन उन्हें भविष्य के लिए एक गंभीर विकल्प के रूप में देख रहे हैं. अब सभी की नजर इस बात पर रहेगी कि क्या कश्मीर का यह तेज गेंदबाज जल्द ही भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह पक्की कर पाता है.

अफगानिस्तान के ख‍िलाफ कमात्र टेस्ट के लिए भारत की टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर). 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »