भारतीय टीम में चयन की खबर ने बिहार के समस्तीपुर जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है. युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी की उपलब्धि पर उनके परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने उत्साह जताया. कम उम्र में मिली इस सफलता को उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम माना जा रहा है. खेल प्रेमियों को उम्मीद है कि वैभव आने वाले समय में भी शानदार प्रदर्शन कर नई ऊंचाइयों को छुएंगे.