आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले वैभव सूर्यवंशी का सीजन भले खत्म हो गया हो, लेकिन पुरस्कारों की दौड़ में उनका दबदबा कायम है. 15 वर्षीय बल्लेबाज ने 776 रन बनाकर कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं. सुपर स्ट्राइकर, सबसे ज्यादा छक्के, उभरता खिलाड़ी, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर और ऑरेंज कैप जैसे बड़े सम्मान जीतने की संभावना ने उन्हें इस सीजन का सबसे चर्चित युवा खिलाड़ी बना दिया है.