भारतीय टीम में शामिल 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी को अब तक डेब्यू का मौका नहीं मिला है. इस बीच पूर्व क्रिकेटर पार्थिव पटेल ने टीम मैनेजमेंट को सलाह दी है कि यदि फिलहाल उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिल रही, तो इसकी वजह युवा बल्लेबाज को साफ तौर पर बताई जानी चाहिए. उन्होंने खिलाड़ियों के साथ स्पष्ट संवाद को बेहद जरूरी बताया.