अमेरिका ने लगातार 48 घंटे के भीतर दो बड़ी सैन्य कार्रवाई की है जिसमें ईरान के प्रमुख ठिकानों को निशाना बनाया गया है. पहला हमला ईरान की एयर डिफेंस क्षमता को पूरी तरह से नष्ट करने के लिए किया गया था. इसके बाद अमेरिका ने ईरान की स्ट्रैटेजिक लाइनों को भी निशाना बनाया है ताकि वहां पर मौजूद बची खुची ताकत को खत्म किया जा सके. इस तरह की सैन्य कार्रवाई अमेरिका की कोशिश है कि ईरान की सैन्य क्षमताओं को पूरी तरह से कमजोर किया जाए ताकि वह भविष्य में किसी भी तरह की खतरनाक हरकत न कर सके.