अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर कड़ा रुख अपना लिया है. ट्रंप ने चेतावनी दी है कि मंगलवार को सीजफायर खत्म होते ही बमबारी शुरू हो जाएगी. उन्होंने साफ कहा कि ईरान को परमाणु हथियार बनाने की अनुमति कभी नहीं मिलेगी. शांति वार्ता के लिए जेडी वेंस की अगुवाई में अमेरिकी डेलिगेशन पाकिस्तान पहुंच चुका है. अब दुनिया की नजरें इस्लामाबाद पर हैं, क्योंकि यह बातचीत युद्ध या शांति का भविष्य तय करेगी