दानापुर रेलवे स्टेशन पर स्थिति को पूरी तरह संभाला गया है. रेलवे के सभी वरिष्ठ अधिकारी, दानापुर के एसडीएम और एसएसपी मौके पर पहुँचकर छात्रों से बातचीत कर उन्हें समझाया गया. इस कारण छात्रों ने आंदोलन बंद किया और ट्रेनों की आवाजाही सुचारू रह सकी. अधिकारियों की समय पर कार्रवाई और संवाद ने माहौल को शांत करने में मदद की है.